रोहतास: नोखा में सड़क किनारे ईट-बालू रखकर अवैध अतिक्रमण से बढ़ा हादसों का खतरा, नगर परिषद ने दी कार्रवाई की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

फोटो : सड़क किनारे ईंट-बालू का अतिक्रमण | Prabhat Khabar Network

रोहतास के नोखा-आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर सड़क किनारे ईंट, बालू और गिट्टी का अवैध भंडारण राहगीरों के लिए बड़ी समस्या बन गया है. नगर परिषद ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई का ऐलान किया है.

विज्ञापन

Nokha Road Encroachment Rohtas : रोहतास के नोखा-आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर सड़क किनारे ईंट, बालू और गिट्टी का अवैध भंडारण राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़ी समस्या बनता जा रहा है. सड़क पर फैली बालू और अतिक्रमण के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है. अब नगर परिषद ने ऐसे अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाने की घोषणा की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Rohtas News : सड़क किनारे भंडारण से बढ़ रही परेशानी

हाईवे किनारे निर्माण सामग्री रखे जाने से यातायात बाधित हो रहा है. सड़क पर फैली बालू, धूल और गिट्टी के कारण खासकर दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने की घटनाएं सामने आती रहती हैं. वहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रकों की लोडिंग-अनलोडिंग से कई जगहों पर जाम की स्थिति बन जाती है.

मॉर्निंग वॉक करने वालों की भी बढ़ी चिंता.

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे पैदल चलने की पर्याप्त जगह नहीं बची है. राजा राम पटेल, रंजीत आजाद, प्रो. अशोक चौधरी और संतोष कुमार सहित कई लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार वाहनों और सड़क पर फैली बालू के कारण हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है. उनका कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है.

ओवरलोड बालू वाहनों पर भी उठे सवाल

स्थानीय लोगों के अनुसार नासरीगंज और राजपुर की ओर से आने वाले ओवरलोड बालू लदे वाहन रास्ते में बालू गिराते हुए गुजरते हैं. इससे सड़क पर बालू की परत जम जाती है और बाइक सवार अक्सर संतुलन खो देते हैं. लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद अवैध बालू परिवहन और सड़क अतिक्रमण पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है.

लाइसेंस के बिना सड़क पर हो रहा भंडारण

जानकारों का कहना है कि निर्माण सामग्री के भंडारण के लिए लाइसेंस लेने का प्रावधान है, लेकिन कई दुकानदार नियमों की अनदेखी कर सार्वजनिक सड़क का उपयोग भंडारण स्थल के रूप में कर रहे हैं. इससे स्वच्छता प्रभावित होने के साथ-साथ दुर्घटनाओं की आशंका भी लगातार बढ़ रही है.

एक सप्ताह माइकिंग, फिर होगी कार्रवाई

नोखा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि नहर डग पुल से नासरीगंज मोड़ तक सड़क किनारे ईंट-बालू रखकर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा. पहले एक सप्ताह तक माइकिंग कर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी जाएगी. इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि सड़क को अतिक्रमण मुक्त रखना और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना नगर परिषद की प्राथमिकता है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन