दावथ में जब्त कंटेनर के खुलासे से कतरा रही पटना की टीम

Updated:
विज्ञापन
दावथ में जब्त कंटेनर के खुलासे से कतरा रही पटना की टीम

SASARAM NEWS.दावथ थाना क्षेत्र से सोमवार को जब्त किये गये संदिग्ध कंटेनर ट्रक को लेकर रहस्य गहराता जा रहा है.दरअसल कंटेनर में क्या है, जिसे लेकर पटना से आयी एसटीएफ की टीम भी अब तक कोई खुलासा करने से बचती नजर आ रही है.

विज्ञापन

सूर्यपुरा.

दावथ थाना क्षेत्र से सोमवार को जब्त किये गये संदिग्ध कंटेनर ट्रक को लेकर रहस्य गहराता जा रहा है.दरअसल कंटेनर में क्या है, जिसे लेकर पटना से आयी एसटीएफ की टीम भी अब तक कोई खुलासा करने से बचती नजर आ रही है. लगातार पूछताछ और घंटों की जांच के बावजूद पुलिस की चुप्पी ने इस मामले को और संदेहास्पद बना दिया है. स्थानीय बाजार से संदेह के आधार पर जब्त किये गये कंटेनर ट्रक में सामान पूरी तरह पैक बताया जा रहा है. ट्रक में सवार तीनों लोगों से अलग-अलग पूछताछ की जा चुकी है, लेकिन जांच का दायरा बढ़ता ही जा रहा है. सूत्रों की मानें तो पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिनकी पुष्टि के लिए पुलिस को और समय चाहिए. हालांकि इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंधु शेखर सिंह ने कहा है कि पूरे मामले का खुलासा मंगलवार को किया जायेगा.

विज्ञापन
विकास कुमार

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन