बर्थ डे पार्टी में हर्ष फायरिंग करने के मामले में एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
बर्थ डे पार्टी में हर्ष फायरिंग करने के मामले में एक गिरफ्तार

SASARAM NEWS.थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर- 19 स्थित प्रेमनगर मुहल्ले में एक बर्थ डे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग करने का मामला सामने आया है. इसकी सूचना पर नोखा थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार और पुलिस सब इंस्पेक्टर विकास कुमार पुलिस बल के साथ उक्त स्थल पर पहुंचे व मामले की छानबीन की.

विज्ञापन

नोखा. थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर- 19 स्थित प्रेमनगर मुहल्ले में एक बर्थ डे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग करने का मामला सामने आया है. इसकी सूचना पर नोखा थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार और पुलिस सब इंस्पेक्टर विकास कुमार पुलिस बल के साथ उक्त स्थल पर पहुंचे व मामले की छानबीन की. वहां उपस्थित लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बर्थडे पार्टी में शामिल एक युवक को गिरफ्तार किया है. हालांकि मौके से कोई हथियार या खोखा पुलिस को नहीं मिल सका. इस बारे में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सासाराम दो कुमार वैभव ने बताया कि बर्थ डे पार्टी में हर्ष फायरिंग की सूचना पर नोखा पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक वार्ड 19 अंतर्गत प्रेमनगर मुहल्ला निवासी मोहन प्रसाद का पुत्र अमन कुमार है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन