Sasaram News : पहले दिन एक भी पोखरे की नहीं हुई बंदोबस्ती
Published by : PRABHANJAY KUMAR Updated At : 20 Sep 2025 8:59 PM
मत्स्य विभाग में शनिवार को एक भी पोखरों की बंदोबस्ती नहीं हो सकी.
सासाराम सदर. मत्स्य विभाग में शनिवार को एक भी पोखरों की बंदोबस्ती नहीं हो सकी. विभाग द्वारा निर्गत आदेश के अनुसार कोचस अंचल के 19, करगहर अंचल के 20, चेनारी अंचल के 18, नोखा अंचल के 13, सासाराम अंचल के 15, शिवसागर 117, दावथ अंचल के 29 और सूर्यपुरा अंचल के नौ पोखरों की 2025/26 व 26/27 के लिए सिमित डाक से नीलामी होनी थी. इसके लिए लोग तो पहुंचे थे, लेकिन पोखरी की बंदोबस्ती नही हो सकी. उधर, शिवसागर से आये मत्स्य सहयोग समिति के सदस्यों ने बताया कि पूर्व में हुई पोखरों की बंदोबस्ती के दौरान विभाग द्वारा घोर अनियमितता बरती गयी है. सोनहर, रोझई, शिवसागर समेत करीब 70 पोखरों की नीलामी डाक के माध्यम से पूर्व में ही कर दिया गया है. लेकिन, उन नीलाम पोखरों की भी बंदोबस्त वाले पोखरों की सूची में नाम शामिल किया गया है. इसके अलावा सदस्यों ने कहा कि कई पोखरों की नीलामी करीब पांच माह पूर्व ही विभाग द्वारा डाक के माध्यम से की गयी है. उसकी रसीद तो मिल गयी है, लेकिन बंदोबस्त धारियों को परवाना नहीं मिल पाया है. इसके लिए मछली पालक आये दिन विभाग का चक्कर लगा रहे हैं और अधिकारी उनकी कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है. कई बंदोबस्त धारी तो इस मामले में डीएम को पत्र लिख शिकायत की है. इस संबंध में जिला मत्स्य पदाधिकारी सत्येंद्र राम से बात करने की कोशिश की गयी. लेकिन, उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं करने के कारण उनका पक्ष नहीं लिया जा सका.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










