नाग पंचमी पर रोहतास के नाग देवता मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, दूध और लावा चढ़ाकर की पूजा

विज्ञापन

नाग देवता की पूजा करते लोग | Prabhat Khabar Network

नाग पंचमी के अवसर पर सासाराम के महादेव अखाड़ा स्थित नाग मंदिर में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा की और सुख-समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन

Rohtas News : नाग पंचमी के अवसर पर सोमवार को शहर के कादिरगंज मोहल्ला स्थित महादेव अखाड़ा के समीप नाग देवता मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो दोपहर तक जारी रहा. श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से नाग देवता की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की.

दूध और लावा चढ़ाकर नाग देवता से मांगी सुख-शांति

श्रद्धालुओं ने नाग देवता की प्रतिमा पर दूध, लावा और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की. लोगों ने पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना कर परिवार की मंगलकामना की. नाग पंचमी को लेकर महिलाओं और बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला. मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की चहल-पहल बनी रही.

भक्तिमय रहा मंदिर परिसर, लगीं पूजा सामग्री की दुकानें

पूजा के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा. श्रद्धालु कतारबद्ध होकर नाग देवता के दर्शन और पूजन करते नजर आये. पर्व को लेकर मंदिर के आसपास पूजा सामग्री की दुकानें भी सजायी गयी थीं, जहां लोगों ने दूध, लावा समेत अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी की.

नाग पंचमी पर पूजा को लेकर है विशेष मान्यता

स्थानीय श्रद्धालुओं का मानना है कि नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से परिवार पर उनकी कृपा बनी रहती है और घर में सुख-शांति व समृद्धि आती है. इसी आस्था के साथ लोगों ने पूरे श्रद्धाभाव से मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की. पर्व को लेकर स्थानीय लोगों में पूरे दिन उत्साह का माहौल बना रहा.

नाग देवता की पूजा करते लोग  | Prabhat Khabar Network
नाग देवता की पूजा करते लोग | Prabhat Khabar Network


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन