गुप्ता धाम की गुफा में सफाई व्यवस्था पर सवाल, जगह-जगह कचरा और दुर्गंध से श्रद्धालु परेशान
गुप्ता धाम की गुफा में फैला कचरा
सावन की तीसरी सोमवारी पर गुप्ता धाम की गुफा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। गुफा के अंदर कचरे और बदबू के कारण भक्तों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
Gupta dham cleanliness: सावन की तीसरी सोमवारी पर गुप्ता धाम की गुफा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हुए. गुफा के अंदर जगह-जगह प्लास्टिक के डिब्बे, बोतलें और अन्य कूड़ा-कचरा पड़ा नजर आया. लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण गुफा के अंदर दुर्गंध का वातावरण बना रहा. इससे श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
कचरे और दुर्गंध से बढ़ी परेशानी
श्रद्धालुओं का कहना था कि गुफा के अंदर पहले से ही भीड़ और उमस के कारण सांस लेने में परेशानी हो रही थी. ऐसे में चारों तरफ फैले कचरे से निकल रही दुर्गंध ने परेशानी और बढ़ा दी. कई श्रद्धालु गुफा के अंदर अधिक देर तक रुकने से बचते नजर आए. इससे ऑक्सीजन व्यवस्था को लेकर भी श्रद्धालुओं में चिंता बनी रही.

दर्शन के बाद चलेगा विशेष सफाई अभियान
इस संबंध में जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने बताया कि सावन की तीसरी सोमवारी पर सभी श्रद्धालुओं के दर्शन करने के बाद गुफा के अंदर और बाहर विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जाएगा. इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वच्छता को लेकर प्रशासन गंभीर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









