रोहतास: ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के विरोध में भाजयुमो का आक्रोश मार्च, सासाराम में कांग्रेस के खिलाफ लगाए नारे
आक्रोश मार्च में शामिल भाजयुमो कार्यकर्ता व अन्य
राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने सासाराम में एक आक्रोश मार्च निकाला. कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और उसके नेताओं के खिलाफ जमकर नारे लगाए.
BJYM Protest on Vande Mataram Insult: राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा रोहतास के जिलाध्यक्ष रितेश राज के नेतृत्व में रविवार की देर शाम शहर में आक्रोश मार्च निकाला गया. मार्च शहीद भगत सिंह स्मारक से शुरू होकर पोस्ट ऑफिस चौक पहुंचकर समाप्त हुआ.
मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘वंदे मातरम्’, ‘देश का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ सहित कांग्रेस और उसके शीर्ष नेताओं के विरोध में नारे लगाए. पोस्ट ऑफिस चौक पर आयोजित सभा को भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष पटेल ने संबोधित किया, जबकि संचालन जिला महामंत्री इंद्रजीत सिंह ने किया.
‘वंदे मातरम्’ राष्ट्रीय चेतना और देशभक्ति का प्रतीक : संतोष पटेल
भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष पटेल ने कहा कि वंदे मातरम् केवल गीत नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता, राष्ट्रीय चेतना और देशभक्ति का प्रतीक है. राष्ट्रीय सम्मान से जुड़े किसी भी प्रतीक का अपमान देश की जनता स्वीकार नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय सम्मान के मुद्दे पर भाजपा एवं युवा मोर्चा मजबूती से देश के साथ खड़ा रहेगा.
राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान से समझौता नहीं : रितेश राज
भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश राज ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जा सकता. युवा मोर्चा लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाता रहेगा.
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल
आक्रोश मार्च में विजय सिंह, शिवनारायण चौधरी, रजनीश वर्मा, गुप्तेश्वर गुप्ता, राकेश रंजन, सुजीत गोंड, सुमित सिंह, संतोष कुशवाहा, राजेश कुमार, उत्तम सिंह, अभय कुमार, अनुराग कुमार, प्रवीण रावत, रजनीश तिवारी, विवेक तिवारी, शशांक शेखर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










