बिस्कोमान अध्यक्ष विशाल सिंह का रोहतास में जोरदार स्वागत, शिवसागर पैक्स अध्यक्षों ने फूल-माला पहनाकर किया अभिनंदन
फोटो -बिस्कोमान अध्यक्ष विशाल सिंह का बुके देकर स्वागत करते पैक्स अध्यक्ष | Prabhat Khabar Network
शिवसागर में बिस्कोमान अध्यक्ष विशाल सिंह का स्थानीय लोगों और पैक्स अध्यक्षों ने फूल-माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। समर्थकों में दिखा भारी उत्साह।
Rohtas News : बिहार-झारखंड प्रदेश बिस्कोमान के अध्यक्ष विशाल सिंह के रविवार को शिवसागर पहुंचने पर पैक्स अध्यक्षों और स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया. शिवसागर थाना परिसर के पास एनएच-19 पर उनके पहुंचते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया. लोगों ने फूल-माला पहनाकर और बुके देकर उनका अभिनंदन किया.
पैक्स अध्यक्षों ने किया स्वागत
स्वागत के दौरान पैक्स अध्यक्षों और स्थानीय लोगों ने विशाल सिंह के प्रति अपनी खुशी जाहिर की. मौके पर शिवसागर पैक्स अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह और बैरिया पैक्स अध्यक्ष विनय कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.
इस अवसर पर आशुतोष कुमार सिंह, सुनील सिंह, अभय कुमार सिंह, धनंजय राय, प्रमोद सिंह, रूपेश चौबे, रवि राय और जय प्रकाश सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे.


आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए