रोहतास में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, तिरंगा यात्रा के बाद बच्चों ने दी देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुति

Updated:
विज्ञापन

जेके इंटरनेशनल स्कूल कोनार सासाराम में झंडोत्तोलन करते चेयरमैन अशोक सिंह | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रोहतास के जेके इंटरनेशनल स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और तिरंगा यात्रा से देशप्रेम दिखाया।

विज्ञापन

Rohtas News : जेके इंटरनेशनल स्कूल, कोनार (सासाराम) में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल परिसर में बच्चों द्वारा निकाली गयी तिरंगा यात्रा से हुई. इस दौरान विद्यार्थियों ने भारत माता की जय के नारे लगाकर देशभक्ति का संदेश दिया. इसके बाद स्कूल के चेयरमैन अशोक कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया.

विज्ञापन

स्वतंत्रता संकल्प की सिद्धि का परिणाम : चेयरमैन

ध्वजारोहण के बाद चेयरमैन अशोक कुमार सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता संकल्प की सिद्धि का परिणाम है. आज दूरदर्शी नेतृत्व में देश निरंतर और बहुआयामी विकास की ओर बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए गौरव और अभ्युदय का दिन है. इसी दिन देश परतंत्रता की बेड़ियों से मुक्त होकर एक नई राष्ट्र शक्ति के रूप में उभरा.

उन्होंने कहा कि भारत प्राचीन काल से ही वसुधैव कुटुंबकम के सिद्धांत पर चलते हुए पूरी दुनिया को एक परिवार मानता आया है. हमारे तिरंगे में शौर्य, सच्चाई, समृद्धि और प्रगतिशीलता का संदेश निहित है. उन्होंने विद्यालय में आने वाले समय में संचालित होने वाली शैक्षणिक गतिविधियों के प्रारूप की जानकारी भी विद्यार्थियों को दी.

देशभक्ति गीतों पर बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति

समारोह के दौरान नर्सरी से कक्षा दसवीं तक के विद्यार्थियों ने देशप्रेम से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. बच्चों ने देशभक्ति गीतों की धुन पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों की खूब तालियां बटोरीं. बच्चों की प्रस्तुतियों ने पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति का माहौल बना दिया.

शिक्षक और अभिभावक रहे मौजूद

मौके पर स्कूल के सहायक प्राचार्य संतोष कुमार पांडेय, शिक्षक राकेश श्रीवास्तव, कृष्णानंद पांडेय, आशुतोष पांडेय, विनित सिंह, अमित श्रीवास्तव, फिजिक्स शिक्षक कृति पंडित, आर्यन पाठक, नेहाल अंसारी, संजना पांडेय, गरिमा सिंह, खुशी पांडेय, रूची सिंह, मैनेजर मनोज राय सहित स्कूल प्रबंधन के सभी सदस्य और कई अभिभावक मौजूद रहे.

जेके इंटरनेशनल स्कूल कोनार सासाराम में झंडोत्तोलन करते चेयरमैन अशोक सिंह | Prabhat Khabar Network
जेके इंटरनेशनल स्कूल कोनार सासाराम में झंडोत्तोलन करते चेयरमैन अशोक सिंह | Prabhat Khabar Network


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन