सासाराम के मध्य विद्यालय धनकाढ़ा को मिली नई सौगात, विधायक स्नेहलता ने नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन

विज्ञापन

रिबन काट उद्घाटन करती विधायक व अन्य | Prabhat Khabar Network

रोहतास के मध्य विद्यालय धनकाढ़ा में नवनिर्मित भवन का उद्घाटन विधायक स्नेहलता ने किया। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

Rohtas News : सासाराम प्रखंड के मध्य विद्यालय धनकाढ़ा में मंगलवार को नवनिर्मित भवन का उद्घाटन विधायक स्नेहलता ने फीता काटकर किया. नए भवन के उद्घाटन से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल रहा. कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया.

बच्चों के स्वागत गीत से शुरू हुआ कार्यक्रम

उद्घाटन समारोह की शुरुआत विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई. इसके बाद प्रधानाध्यापक अरविंद सिंह ने विधायक स्नेहलता सहित कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों को अंगवस्त्र और बुके भेंट कर स्वागत किया. कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक बबलू सिंह ने किया.

विधायक ने सुनी विद्यालय की समस्याएं

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक स्नेहलता ने विद्यालय की विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली. उन्होंने शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन की ओर से बतायी गयी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया. विधायक ने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए विद्यालयों में जरूरी बुनियादी सुविधाओं का होना बेहद आवश्यक है.

उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए विद्यालयों को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास किया जायेगा. नवनिर्मित भवन से विद्यालय में बच्चों और शिक्षकों को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है.

उद्घाटन से विद्यालय परिवार में खुशी

नवनिर्मित भवन के उद्घाटन के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला. लोगों ने विद्यालय में नई सुविधा उपलब्ध होने पर खुशी जतायी.

मौके पर आरएलएम के जिलाध्यक्ष कपिल कुशवाहा, पैक्स अध्यक्ष मिंटू सिंह, वार्ड पार्षद पुनीत कुमार जगजीतन, माधव सिंह, राहुल कुमार, धर्मेंद्र सिंह, विंदेश्वरी सिंह, मुखलाल राम सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन