ePaper

इंटरनेशनल ट्रेडिंग एप के झांसे में फंस कर 28,40, 051 रुपये गंवाये

Updated at : 18 Sep 2024 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
इंटरनेशनल ट्रेडिंग एप के झांसे में फंस कर 28,40, 051 रुपये गंवाये

इंद्रपुरी थाना क्षेत्र स्थित कटार के रहने वाले नवीन कुमार शुक्ला ने साइबर थाने में 28, 40,051 रुपये साइबर ठगी होने की शिकायत दर्ज करायी है. दर्ज शिकायत में बताया कि 26 जुलाई को अपना फेसबुक चलाने के लिए सीएनबीसी ग्लोबल इन्वेस्टमेंट कंपीटीशन के पेज पर क्लिक किया, तो मुझे एक वाट्सएप नंबर से संपर्क करने के लिए कहा गया.

विज्ञापन

डेहरी नगर. इंद्रपुरी थाना क्षेत्र स्थित कटार के रहने वाले नवीन कुमार शुक्ला ने साइबर थाने में 28, 40,051 रुपये साइबर ठगी होने की शिकायत दर्ज करायी है. दर्ज शिकायत में बताया कि 26 जुलाई को अपना फेसबुक चलाने के लिए सीएनबीसी ग्लोबल इन्वेस्टमेंट कंपीटीशन के पेज पर क्लिक किया, तो मुझे एक वाट्सएप नंबर से संपर्क करने के लिए कहा गया. तब मैंने अपना मोबाइल नंबर से वाट्सएप नंबर से संपर्क किया, तो उनके द्वारा वाट्सएप पर एक लिंक प्राप्त हुआ. इसमें मैंने 28 जुलाई को लिंक खोलकर वोटिंग कर दी. वाट्सएप नंबर से एक लिंक प्राप्त हुआ. इसमें इंटरनेशनल ट्रेडिंग एप डाउनलोड करके रजिस्ट्रेशन करने के लिए कहा गया. मैंने अपना पैन और मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन किया. इसके बाद उनके द्वारा बताया गया कि एप में अकाउंट खुल गया है. इसके द्वारा वाट्सएप नंबर से बताये गये ऐप से ट्रेडिंग करने के लिए आपको हमारे द्वारा बताये गये विभिन्न खातों में धनराशि जमा करनी होगी. धनराशि जमा करने के बाद आपको वाट्सएप नंबर पर भेजना होगा. ट्रेडिंग खाता रिचार्ज हो जासेगा. इसके बाद आप शेयर और आइपीओ में ट्रेडिंग कर सकेंगे. 18 अगस्त से पांच सितंबर तक अपने अलग-अलग खातों से 28,40,051 रुपये जमा किया. पुनः पांच सितंबर को वाट्सएप नंबर से कहा गया कि आप तभी अपने पैसों की निकासी अकाउंट से कर सकते हैं, जब आप 6,22,928 रुपये जमा कर देंगे. तब मुझे आभास हुआ कि मेरे साथ साइबर ठगी हो गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन