रोहतास के स्कूलों में बच्चों में श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

फोटो कैप्शन : भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में शामिल एमराल्ड हेरिटेज स्कूल के नन्हे छात्र-छात्रा. | Prabhat Khabar Network
रोहतास के स्कूलों में भगवान जगन्नाथ की पावन रथयात्रा का आयोजन किया गया. नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की.
Rohtas News : भगवान जगन्नाथ की पावन रथयात्रा के अवसर पर नर्सरी एवं प्रारंभिक कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया. बच्चों ने भगवान जगन्नाथ की प्रतीकात्मक रथयात्रा निकाली, रथ खींचा और भजन-कीर्तन कर भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की.
भारतीय संस्कृति से जुड़ने का दिया संदेश पारंपरिक परिधानों में सजे नन्हे बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने शिक्षकों और अभिभावकों का मन मोह लिया. कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को प्रारंभिक अवस्था से ही भारतीय सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक मूल्यों और नैतिक शिक्षाओं से परिचित कराना था.
सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर स्कूल की प्रिंसिपल रंजीत पांडेय ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं. उन्होंने बताया कि विद्यालय में शैक्षणिक शिक्षा के साथ-साथ छात्रों के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है. उन्होंने भगवान जगन्नाथ से सभी बच्चों के सुखी, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ईश्वर की कृपा से सभी छात्र-छात्राएं ज्ञान, संस्कार और सफलता के पथ पर आगे बढ़ें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










