रोहतास में इको क्लब के छात्रों ने किया पौधरोपण, 'एक पेड़ मां के नाम' का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन
फोटो: उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय घोरडीहा में पौधरोपण करते छात्र-छात्राएं | Prabhat Khabar Network

फोटो: उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय घोरडीहा में पौधरोपण करते छात्र-छात्राएं | Prabhat Khabar Network

उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, घोरडीहा में इको क्लब के तत्वावधान में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने छायादार व फलदार पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया.

विज्ञापन

Rohtas News : रोहतास जिला के नोखा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, घोरडीहा में इको क्लब के तत्वावधान में शुक्रवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं फलदार पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया. साथ ही विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया.

पर्यावरण बचाने का दिया संदेश विद्यालय के वरीय शिक्षक अरविंद कुमार ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की आवश्यकता है. उन्होंने छात्रों से केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं रहने, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने की अपील की.

'हरित विद्यालय, स्वच्छ पर्यावरण' का लिया संकल्प शिक्षकों ने बताया कि एक पेड़ वर्षों तक स्वच्छ हवा, छाया और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इको क्लब के सदस्यों ने पौधों की नियमित सिंचाई, सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया. छात्र-छात्राओं ने 'एक पेड़ मां के नाम' और 'हरित विद्यालय, स्वच्छ पर्यावरण' का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की.

बड़ी संख्या में शिक्षक और छात्र रहे मौजूद कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक राहुल कुमार, आशीष पांडे, दिव्यप्रकाश, अजय कुमार राय, सुशील कुमार, दीपक कुमार, चांदनी खातून सहित इको क्लब के सदस्य आदित्य, श्रद्धा सिंह, अंजलि कुमारी, काजल कुमारी, भावना कुमारी, निधि कुमारी, सोनी कुमारी, सृष्टि कुमारी, श्वेता, पूजा, अंशु, सलोनी, उजाला, प्रीति, खुशबू, प्रतिज्ञा, आरजू, सरिता, अमन, मनीष तथा अन्य छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन