रोहतास: करवंदियां थाना में BSP जवान ने सरकारी राइफल से खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस के पास मृतक पुलिस के साथी व अन्य | Prabhat Khabar Network

सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस के पास मृतक पुलिस के साथी व अन्य | Prabhat Khabar Network

रोहतास के करवंदियां थाना में तैनात बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के जवान ने सरकारी हथियार से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Rohtas News : रोहतास जिले के करवंदियां थाना में तैनात बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीएसएपी) के एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जवान ने अपने सरकारी शस्त्र से स्वयं को गोली मारी. घटना के बाद थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी.

झारखंड के रांची के रहने वाले थे जवान मृतक की पहचान झारखंड के रांची निवासी 46 वर्षीय किशोर राणा के रूप में हुई है. वह करवंदियां थाना में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के जवान के रूप में तैनात थे. घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेज दिया.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा शव सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. संजय कुमार सिंह ने बताया कि करवंदियां थाना पुलिस द्वारा जवान का शव पोस्टमार्टम के लिए लाया गया था. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर परिजनों को सौंपा जाएगा.

आत्महत्या के कारणों की जांच जारी पुलिस के अनुसार प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन इसके पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है. घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक का माहौल है.


विज्ञापन
Pramod Kr Srivastav

लेखक के बारे में

By Pramod Kr Srivastav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन