रोहतास हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, नामजद आरोपी गिरफ्तार, फरार साथियों की तलाश तेज

Updated:
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी  प्रेस को संबोधित करते डीएसपी व अन्य | Prabhat Khabar Network

पुलिस गिरफ्त में आरोपी प्रेस को संबोधित करते डीएसपी व अन्य | Prabhat Khabar Network

रोहतास के धौधाड़ में अभिषेक कुमार हत्याकांड में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है. अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है.

विज्ञापन

Rohtas News : रोहतास जिला के धौधाड़ थाना क्षेत्र में युवक अभिषेक कुमार की हत्या के मामले में रोहतास पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सासाराम-1 के नेतृत्व में गठित विशेष छापेमारी टीम ने आरोपी अथर्व भारद्वाज उर्फ पियूष उपाध्याय (21) को उसके घर से गिरफ्तार किया. इस संबंध में धौधाड़ थाना कांड संख्या 68/2026, दिनांक 23 जुलाई 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है.

पूछताछ में हत्या की साजिश का खुलासा पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि मृतक अभिषेक कुमार और सह-आरोपी रंजीत कुमार पासवान के बीच कार और व्यक्तिगत विवाद को लेकर लंबे समय से तनाव चल रहा था. इसी विवाद के चलते रंजीत कुमार पासवान, अथर्व भारद्वाज तथा संजीव कुमार गुप्ता ने मिलकर हत्या की योजना बनाई और घटना को अंजाम दिया.

शव ठिकाने लगाने के दौरान हुआ हादसा पुलिस के अनुसार हत्या के बाद आरोपियों ने शव को स्विफ्ट कार से ठिकाने लगाने का प्रयास किया. इसी दौरान लेवा पुल के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक टैंकर से टकरा गई, जिससे पूरे मामले का खुलासा होने में मदद मिली.

कार और मोबाइल फोन बरामद, छापेमारी जारी पुलिस ने घटनास्थल से दुर्घटनाग्रस्त स्विफ्ट कार (JH-10BP-96xx ) तथा गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक सैमसंग मोबाइल फोन बरामद किया है. पुलिस का कहना है कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.


विज्ञापन
Pramod Kr Srivastav

लेखक के बारे में

By Pramod Kr Srivastav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन