ड्यूटी में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, सीएचओ सुविधाओं के बेहतरी में करें सुधार
Author Panchdev kumar
Updated:
विज्ञापन

टीकाकरण में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को कर दिया जायेगा सेवामुक्त
विज्ञापन
स्वास्थय सेवाओं की समीक्षा के लिए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने की बैठक
राजपुर. प्रखंड अंतर्गत संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा को लेकर मंगलवार को सीएचसी सभागार में स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ सुमित कुमार ने की. इस दौरान सरकार की ओर से क्षेत्र में संचालित चिकित्सा सेवाओं व स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सुविधाओं की कर्मियों के साथ समीक्षा की गयी. बैठक में सभी पंचायत मुख्यालयों के अंतर्गत संचालित हेल्थ वेलनेस सेंटरों व उनके सीएचओ से चिकित्सा सेवाओं की जानकारी ली गयी और सुविधाओं में बेहतरी लाने का निर्देश दिया गया. टीकाकरण अभियान की समीक्षा के क्रम में पांच वर्ष तक के बच्चों के टीकाकरण की स्थिति की जानकारी ली गयी. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि एक भी बच्चा टीकाकरण से नहीं छूटना चाहिए. जहां भी गड़बड़ी पायी जायेगी, वहां दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी. ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा जांच योजना के तहत उपलब्ध सुविधाओं का दायरा क्षेत्र के संपन्न परिवारों तक बढ़ाने के लिए आशा कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया. साथ ही प्रतिदिन ओपीडी में इलाज के लिए आने वाले मरीजों की संख्या व उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली गयी. बैठक को संबोधित करते हुए बताया गया कि अस्पताल के लिए आवश्यक बड़ा भवन सरकार से प्राप्त हो चुका है. अस्पताल में एक्सरे मशीन, इसीजी, खून व पेशाब जांच के लिए लैब, आंख जांच की सुविधा उपलब्ध है. जल्द ही अल्ट्रासाउंड मशीन भी उपलब्ध करायी जायेगी. आशा कार्यकर्ताओं को बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी जनसंख्या स्थिरीकरण योजना के तहत अनचाहे गर्भ से बचाव के उपायों को प्रतिदिन घर-घर तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया. बैठक में डाॅ राकेश कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक संदीप कुमार, आशा प्रबंधक विकास कुमार, एकाउंटेंट बिनोद द्विवेदी, नवीन कुमार, बड़ा बाबू मनोज कुमार, अभय कुमार, एएनएम माधवी, सीएचओ घोरडिही कुमारी अर्चना, तरांव सीएचओ कुमारी मधु प्रसाद, वैशाली शर्मा, अनंत मिश्रा, सुषमा कुमारी, सुमन कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










