मिड डे मील के संचालन में उत्कृष्ट सहयोग करने वाले एचएम पुरस्कृत

Published at :05 Mar 2025 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
मिड डे मील के संचालन में उत्कृष्ट सहयोग करने वाले एचएम पुरस्कृत

सासाराम न्यूज : बीइओ की उपस्थिति में प्राइमरी व मिडिल स्कूलों के एचएम की हुई बैठक

विज्ञापन

सासाराम न्यूज : बीइओ की उपस्थिति में प्राइमरी व मिडिल स्कूलों के एचएम की हुई बैठक

इंद्रपुरी/डेहरी.

मध्याह्न भोजन योजना के संचालन में उत्कृष्ट सहयोग करने वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को पुरस्कृत करने को लेकर प्रखंड संसाधन केंद्र डेहरी में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डाॅ संजय कुमार सिंह की उपस्थिति में प्राइमरी व मिडिल स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक हुई. इसमें मुख्य अतिथि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मध्याह्न भोजन) रवींद्र कुमार शामिल हुए. बैठक में स्कूल की समस्या से संबंधित जानकारी ली गयी. इसके बाद माह दिसंबर 2024 व जनवरी 2025 के लिए मध्याह्न भोजन योजना के संचालन में उत्कृष्ट सहयोग करने वाले प्रधानाध्यापकों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर पुरस्कृत किया गया. इसमें जनवरी माह के लिए पहला स्थान प्राथमिक विद्यालय रजवरवा बिगहा के प्रधान शिक्षक दशरथ प्रसाद, दूसरा स्थान उर्दू मध्य विद्यालय इस्लामिया के प्रधानाध्यापक मो. गुलाम सरवर, तीसरा स्थान प्राथमिक विद्यालय रतु बिगहा की प्रधान शिक्षिका पूर्णिमा कुमारी को दिया गया.

वहीं, सांत्वना पुरस्कार उर्दू प्राथमिक विद्यालय ईदगाह बालक के प्रधान शिक्षिका आयुषी वर्मा, कन्या मध्य विद्यालय रामारानी डेहरी के राजू कुमार व उर्दू प्राथमिक विद्यालय बस्तीपुर के प्रधान शिक्षिका शबनम परवीन को दिया गया. दिसंबर माह के लिए मध्याह्न भोजन योजना के संचालन में उत्कृष्ट सहयोग करने वालों में पहला स्थान उर्दू मध्य विद्यालय जक्की बिगहा के प्रधानाध्यापक मुनमुन पंडित, दूसरा स्थान प्राथमिक विद्यालय रतुबिगहा की पूर्णिमा कुमारी व तीसरा स्थान प्राथमिक विद्यालय प्रयाग बिगहा के प्रधान शिक्षक ओमप्रकाश को दिया गया. वहीं, सांत्वना पुरस्कार मध्य विद्यालय शिवगंज के प्रधानाध्यापक संजय कुमार, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय बलभद्रपुर के कपिलदेव सिंह व प्राथमिक विद्यालय तारबंगला के प्रधान शिक्षक अमरनाथ पंडित को दिया गया.

डीपीओ ने कहा कि प्रत्येक माह विद्यालय के प्रधानाध्यापकों की ओर से मध्याह्न भोजन योजना के संचालन में किये गये उत्कृष्ट सहयोग के लिए पुरस्कृत किया जाना है. पूर्व में भी नवंबर माह में मध्याह्न भोजन योजना में उत्कृष्ट सहयोग करने वाले प्रधानाध्यापकों को पुरस्कृत किया गया था. जो विद्यालय कर्मठ होकर सही सहभागिता निभा रहे हैं. विद्यालयों का संचालन भली-भांति कर रहे हैं. साफ-सफाई का ध्यान रख रहे हैं. पठन-पाठन अच्छे ढंग से कर रहे हैं. खाना-पीना अच्छे से खिला रहे हैं. उनको सामूहिक रूप से पुरस्कृत किया जा रहा है.

जिलास्तर पर समिति बनी

इसके लिए जिलास्तर पर समिति बनी हुई है. बिहार दिवस के उपलक्ष्य में उन शिक्षकों को सम्मानित किया जायेगा, जिसका रिजल्ट अच्छा रहेगा. मौके पर जिला लेखपाल मृत्युंजय कुमार, सहायक बलवंत कुमार, मध्याह्न भोजन बीआरपी ललन कुमार, जिला समन्वयक प्रमोद कुमार, अकाउंटेंट मना बाबू, ऑपरेटर पवन कुमार, प्रधानाध्यापक राजीव रंजन पांडेय, प्रमोद तिवारी व अखिलेश्वर कुमार सिंह आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन