स्वतंत्रता दिवस पर सासाराम में निःशुल्क पटेल पुस्तकालय का उद्घाटन, युवाओं को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद
फोटो कैप्शन 3 : निःशुल्क पटेल पुस्तकालय का उद्घाटन करते करगहर विधायक बशिष्ठ सिंह व अन्य. | Prabhat Khabar Network
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सासाराम में निःशुल्क पटेल पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया। यहाँ छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें उपलब्ध हैं।
Rohtas News : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटेल सेवा संघ रोहतास के तत्वावधान में पटेल सेवा आश्रम, तकिया में निःशुल्क पटेल पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया. करगहर विधायक बशिष्ठ सिंह ने पुस्तकालय का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने पुस्तकालय को छात्रों और युवाओं के लिए ज्ञान प्राप्त करने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया.
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मिलेगी सुविधा
विधायक बशिष्ठ सिंह ने कहा कि पुस्तकालय से छात्रों को अध्ययन के साथ उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सुविधा मिलेगी. उन्होंने कहा कि ऐसे पुस्तकालय युवाओं को बेहतर दिशा देने के साथ उनमें अध्ययन की आदत विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
महापुरुषों की जीवनी से लेकर शैक्षणिक पुस्तकें उपलब्ध
पुस्तकालय में महापुरुषों की जीवनी, धार्मिक एवं आध्यात्मिक पुस्तकों के अलावा डिग्री, प्रतिष्ठा सहित विभिन्न शैक्षणिक स्तर की पुस्तकें उपलब्ध करायी गयी हैं. यहां वाचनालय की भी व्यवस्था की गयी है. इसके अलावा पाठकों के लिए प्रतिदिन दैनिक समाचार पत्र भी उपलब्ध रहेगा.
भविष्य में बढ़ाया जायेगा पुस्तकों का संग्रह
पटेल सेवा संघ की ओर से आने वाले समय में पुस्तकालय में धार्मिक, सामाजिक और महापुरुषों की जीवनी से संबंधित पुस्तकों का संग्रह बढ़ाने की योजना है. इसका उद्देश्य छात्रों और युवाओं को एक ही स्थान पर अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराना है.
स्वतंत्रता सेनानियों को किया गया याद
पुस्तकालय के उद्घाटन से पहले संघ के सचिव डॉ. सतीश कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इसके बाद कार्यकारिणी अध्यक्ष राजवंश राय ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया. उन्होंने युवाओं और छात्रों से देशहित, शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया.
पुस्तकालय की स्थापना में इनका रहा योगदान
कार्यक्रम में काजल कुमारी, मार्कण्डेय राय, सुरेंद्र सिंह, प्रो. यूएनएस सिंह, राकेश कुमार मुन्ना, राम आशीष राय, राजवंश सिंह सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्य मौजूद रहे. पुस्तकालय की स्थापना में राजवंश राय, डॉ. सतीश कुमार सिंह, प्रो. रामपरशन सिंह, रासबिहारी सिंह, प्रमोद सिंह, संजय राय रीवां, संजय सिंह डुमरा और संध्या देवी डुमरा का विशेष योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










