बक्सर से गंगाजल लेकर पैदल इटिम्हा पहुंचेंगे कांवरिये, सोमवार को करेंगे जलाभिषेक
झंडी दिखाकर कावरियों को रवाना करते मुखिया | Prabhat Khabar Network
सावन के पावन महीने में नासरीगंज के इटिम्हा गांव से कांवरियों का जत्था बक्सर से गंगा जल लेने के लिए रवाना हुआ। सोमवार को शिव मंदिर में होगा जलाभिषेक।
Rohtas News : सावन के पावन महीने में नासरीगंज प्रखंड के इटिम्हा गांव से नवयुवक कांवरिया संघ के तत्वावधान में रविवार को करीब 100 श्रद्धालुओं का जत्था बक्सर से गंगाजल लाने के लिए रवाना हुआ. मुखिया संघ के अध्यक्ष शशि कुमार एवं सरपंच अजय प्रसाद ने कांवरियों के जत्थे को झंडी दिखाकर बस से बक्सर के लिए रवाना किया.
बक्सर से गंगाजल लेकर पैदल तय करेंगे दूरी
कांवरियों का जत्था बक्सर से गंगाजल लेकर पैदल यात्रा करते हुए इटिम्हा पहुंचेगा. सोमवार की सुबह इटिम्हा स्थित शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का गंगाजल से जलाभिषेक किया जाएगा. इसके बाद श्रद्धालु विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगे.
हर साल बक्सर से जल लाते हैं कांवरिये
मुखिया संघ के अध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि नवयुवक कांवरिया संघ की ओर से प्रत्येक वर्ष सावन में बक्सर से गंगाजल लाने की परंपरा है. श्रद्धालु बक्सर से गंगाजल लेकर पैदल इटिम्हा पहुंचते हैं और शिव मंदिर में भगवान भोले शंकर का जलाभिषेक करते हैं. इस धार्मिक यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










