रोहतास: राजेंद्र विद्यालय में देशभक्ति की रंगारंग प्रस्तुति, पीटी डिस्प्ले और पिरामिड ने मोहा सबका मन

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन 6 : राजेंद्र विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुति देते छात्र-छात्राएं. | Prabhat Khabar Network

सासाराम के राजेंद्र विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और देशभक्ति गीतों से समां बांधा।

विज्ञापन

Rohtas News : आईसीएसई विद्यालय राजेंद्र विद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया. ध्वजारोहण के बाद छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया. समारोह के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया.

शिक्षा के साथ संस्कार और जिम्मेदारी का दिया संदेश

चेयरपर्सन गीता सिन्हा ने छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता के महत्व के साथ अनुशासन, ईमानदारी और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया. वहीं सचिव अमित प्रकाश ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कारों को आत्मसात करने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया.

पीटी डिस्प्ले और पिरामिड प्रस्तुति रही आकर्षण का केंद्र

समारोह में छात्र-छात्राओं ने पीटी डिस्प्ले, पिरामिड, सामूहिक नृत्य, देशभक्ति गीत, भाषण, कविता पाठ और संस्कृत श्लोक की शानदार प्रस्तुति दी. आहान, आदित्य, शुभम, रौनक और बादल की प्रस्तुतियों ने विशेष आकर्षण बटोरा. विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर खूब तालियां बटोरीं.

बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

कार्यक्रम का संचालन अपराजिता सिन्हा ने किया. आयोजन को सफल बनाने में आलोकिता सिन्हा, गीता सिंह, मानशी सिंह, खुशी सिन्हा, नेहा पांडेय, हृदय कुमार समेत विद्यालय के शिक्षक-कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया और स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को यादगार बनाया.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन