रोहतास: काराकाट में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति गीतों पर झूमे स्कूली बच्चे

Updated:
विज्ञापन

काराकाट थानाध्यक्ष विवेक कुमार थाना परिसर में झंडा फहराते | Prabhat Khabar Network

काराकाट में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में तिरंगा फहराया गया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से देशभक्ति का जोश भरा।

विज्ञापन

Rohtas News : 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को काराकाट प्रखंड क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल रहा. प्रखंड मुख्यालय समेत सरकारी, गैर-सरकारी संस्थानों, शिक्षण संस्थानों और राजनीतिक दलों के कार्यालयों में आन-बान-शान के साथ तिरंगा फहराया गया. ध्वजारोहण से पूर्व प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय गोड़ारी की छात्राओं ने वंदे मातरम गीत प्रस्तुत कर वातावरण को देशभक्तिमय बना दिया.

सरकारी कार्यालयों से लेकर पंचायत भवन तक फहराया गया तिरंगा

प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख वैजयंती देवी ने ध्वजारोहण किया. काराकाट थाना परिसर में थानाध्यक्ष विवेक कुमार, पीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार, सीडीपीओ कार्यालय में सीडीपीओ रीता कुमारी, प्रखंड कृषि कार्यालय में बीएओ दिलीप कुमार और मनरेगा कार्यालय में पीओ गजेंद्र कुमार ने राष्ट्रध्वज फहराया.

पंचायत सरकार भवन काराकाट में मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष सह काराकाट पंचायत के मुखिया योगेंद्र सिंह ने तिरंगा फहराया. प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय गोड़ारी में प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार सिंह, राम रूप उच्च विद्यालय गोड़ारी में अमरेश कुमार सिंह, राजकीय मध्य विद्यालय गोड़ारी में प्रधानाध्यापक लाल मोहर राम और राजकीय मध्य विद्यालय अमरथा में प्रधानाध्यापक तौहीद आलम ने ध्वजारोहण किया.

पंचायतों और शिक्षण संस्थानों में भी दिखा उत्साह

पंचायत सरकार भवन बुढ़वल में मुखिया कुसुम देवी, पंचायत सरकार भवन किरही में मुखिया धर्मेंद्र साह और पंचायत भवन अमरथा में मुखिया विजय कुमार सिंह ने तिरंगा फहराया. एपीएस पब्लिक स्कूल बुढ़वल में निदेशक अविनाश कुमार और नारायण कृष्ण पब्लिक स्कूल बाद में निदेशक रंजीत मिश्रा ने ध्वजारोहण किया.

आरएलएम पार्टी कार्यालय गोड़ारी में प्रखंड अध्यक्ष दिनेश चंद्रवंशी, जदयू कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष बिजेंद्र पटेल और राजद कार्यालय में अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने राष्ट्रध्वज फहराया. बेनसागर महादलित टोला में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी रेणुका कुमारी ने ध्वजारोहण किया. प्रखंड क्षेत्र के अन्य शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक संस्थानों में भी स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया.

झांकी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये. छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति पर आधारित झांकियां निकालीं और गीत-संगीत व नृत्य की प्रस्तुति देकर लोगों में देशप्रेम का जज्बा जगाया.

एपीएस पब्लिक स्कूल बुढ़वल, नारायण कृष्ण पब्लिक स्कूल बाद और राजकीय मध्य विद्यालय अमरथा में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए. छात्र-छात्राओं ने एकल गीत, सामूहिक गीत और नृत्य की प्रस्तुति दी. 'सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा' और 'हर करम अपना करम' जैसे देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति से पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में डूब गया. कार्यक्रम के दौरान दर्शकों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया.


काराकाट थाना में थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिरंगा फहराते  2 - नारायण कृष्ण पब्लिक स्कूल की छात्राएं देशभक्ति गीत प्रस्तुत करते | Prabhat Khabar Network
काराकाट थाना में थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिरंगा फहराते 2 - नारायण कृष्ण पब्लिक स्कूल की छात्राएं देशभक्ति गीत प्रस्तुत करते | Prabhat Khabar Network


विज्ञापन
Ashok Kr Singh

लेखक के बारे में

By Ashok Kr Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन