रोहतास के योगियां में अब भी सख्ती, गांवों के रास्ते सील; दीपांकर भट्टाचार्य के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

योगिया गांव में जाने वाले रास्ते पर तैनात पुलिसकर्मी | Prabhat Khabar Network

दिनारा के योगियां गांव में तनाव के बाद प्रशासन ने रास्तों को सील कर दिया है। दीपांकर भट्टाचार्य के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है।

विज्ञापन

Rohtas News : भूई पंचायत के योगियां गांव में 5 अगस्त को हुई घटना के बाद प्रशासन ने योगियां, मनिहारी और मिल्की गांव की ओर जाने वाले प्रमुख रास्तों को पूरी तरह सील कर दिया है. धान की खेती के लिए प्रसिद्ध यह इलाका ऊपर से शांत नजर आ रहा है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने अब भी इसे संवेदनशील मानते हुए चौकसी बढ़ा रखी है. गांवों की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरियर लगाये गये हैं और आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है.

हत्याकांड के बाद आगजनी से बढ़ी थी संवेदनशीलता

चंदेश्वर चौधरी हत्याकांड के बाद अजीत तिवारी के घर में हुई आगजनी और इसके बाद विभिन्न संगठनों व लोगों की बढ़ी आवाजाही को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी. प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. अचानक बैरियर लगने और पुलिस की मौजूदगी का असर गांवों की सामान्य गतिविधियों पर भी दिखाई दे रहा है.

16 अगस्त की महापंचायत को लेकर भी थी नजर

अजीत तिवारी के समर्थन में सवर्ण समाज से जुड़े लोगों की ओर से 16 अगस्त को महापंचायत आयोजित करने की घोषणा की गयी थी. इसे लेकर प्रशासन पहले से सतर्क था. हालांकि 16 अगस्त को क्षेत्र में स्थिति सामान्य रही और किसी बड़े विवाद की सूचना नहीं मिली. प्रशासन ने पूरे इलाके में लगातार निगरानी बनाये रखी.

दीपांकर भट्टाचार्य के दौरे को लेकर बढ़ी चौकसी

अब 17 अगस्त को भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य के योगियां क्षेत्र में प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गयी हैं. दौरे को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत कर दी है. संवेदनशील गांवों और संपर्क मार्गों पर अतिरिक्त निगरानी रखी जा रही है.

शांति कायम रखना प्रशासन के सामने चुनौती

16 अगस्त को शांतिपूर्ण माहौल के बाद अब प्रशासन के सामने 17 अगस्त को भी क्षेत्र में इसी तरह शांति बनाये रखने की चुनौती है. पुलिस और प्रशासन विभिन्न गतिविधियों पर नजर रखते हुए सामान्य माहौल कायम रखने की कोशिश में जुटा है.

चौक-चौराहों पर तैनात है पुलिस बल

क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के दौरान विक्रमगंज एसडीपीओ सिंधु शेखर ने कहा कि सभी जगह स्थिति सामान्य है और कहीं कोई दिक्कत नहीं है. उन्होंने बताया कि क्षेत्र के सभी प्रमुख स्थानों और चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गयी है. प्रशासन की ओर से लोगों से शांति बनाये रखने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की गयी है.

रोहतास और बक्सर बॉर्डर पर तैनात पुलिसकर्मी  | Prabhat Khabar Network
रोहतास और बक्सर बॉर्डर पर तैनात पुलिसकर्मी | Prabhat Khabar Network
जोगिया गांव के पास लगाया गया सुरक्षाकर्मी | Prabhat Khabar Network
जोगिया गांव के पास लगाया गया सुरक्षाकर्मी | Prabhat Khabar Network


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन