रोहतास में स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों के परिजनों, स्वतंत्रता सेनानियों व सेवानिवृत्त सैनिकों को किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी के परिजन को प्रशस्ति पत्र देते | Prabhat Khabar Network

स्वतंत्रता दिवस पर नासरीगंज में वीर शहीदों के परिजनों, स्वतंत्रता सेनानियों और सेवानिवृत्त सैनिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Rohtas News : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पंचायत सभागार भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में देश के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों के परिजनों, स्वतंत्रता सेनानियों और सेवानिवृत्त सैनिकों को अंगवस्त्र, तिरंगा और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य पार्षद शबनम आरा ने की, जबकि मंच का संचालन डॉ. अमरेंद्र कुमार ने किया. समारोह का उद्घाटन मुख्य पार्षद शबनम आरा, उपमुख्य पार्षद कलावती देवी, सीओ अंचला कुमारी, थानाध्यक्ष अविनाश कुमार और ईओ विकास कुमार ने संयुक्त रूप से किया.

इस दौरान देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. अतिथियों ने कहा कि देश की रक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले शहीदों की स्मृतियों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है. उनके त्याग और बलिदान से युवा पीढ़ी को देशभक्ति की प्रेरणा मिलती है.

समारोह में मुख्य पार्षद प्रतिनिधि श्यामुल हक, उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि लोकेश्वर कुमार प्रिय, वार्ड पार्षद संतोष कुमार, वीणा देवी, शमशाद अहमद परसवी, बबन कुमार, अजय कुमार, पूर्व पार्षद अजय कुमार, चंद्रकांत कुमार मुन्ना, अमित कुमार वर्मा, नितेश कुमार लड्डू सहित अन्य लोग मौजूद रहे.


विज्ञापन
राहुल कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By राहुल कुमार मिश्रा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन