सासाराम : डेहरी के फ्लेम इंस्टीट्यूट में शान से लहराया तिरंगा, राष्ट्रगान के साथ लिया देशहित का संकल्प

Updated:
विज्ञापन

फ्लेम इंस्टीट्यूट में झंडा फहराने के बाद राष्ट्रगान गाते मुख्य अतिथि व अन्य

डेहरी के फ्लेम इंस्टीट्यूट में स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन समारोह आयोजित हुआ। निदेशक सुनील कुमार ने ध्वजारोहण कर देश के बलिदानियों को नमन किया।

विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डेहरी के ईदगाह मोहल्ला स्थित फ्लेम इंस्टीट्यूट परिसर में शनिवार को समारोहपूर्वक झंडोत्तोलन किया गया. संस्थान के निदेशक सुनील कुमार उर्फ नील जी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. झंडोत्तोलन के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना व्यक्त की.

स्वतंत्रता दिवस पर फ्लेम इंस्टीट्यूट में हुआ ध्वजारोहण

समारोह के दौरान संस्थान परिसर में मौजूद लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. इसके बाद सभी ने राष्ट्रगान गाया. कार्यक्रम में देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गयी.

निर्मला कुमारी ने युवाओं से की राष्ट्र निर्माण में भागीदारी की अपील

इस अवसर पर निदेशक सुनील कुमार की धर्मपत्नी और समाजसेवी निर्मला कुमारी ने कहा कि Independence Day Celebration हमें देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है. उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की.

निदेशक सुनील कुमार ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद

अपने संबोधन में निदेशक सुनील कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के गौरव, त्याग और बलिदान को याद करने का अवसर है. स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में अपने अधिकारों और कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं.

स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक किया नमन

समारोह में उपस्थित लोगों ने देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया. सभी ने देश की प्रगति, समृद्धि और विकास में योगदान देने का संकल्प लिया.

समारोह में संस्थान के लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में स्मार्ट वैल्यू लिमिटेड इंस्टीट्यूट के रुपेश सिंह राजपूत, सोनाली कुमारी, दिव्यश्री, आंचल कुमारी, स्नेहा कुमारी, बेबी देवी, आभा देवी, संतोष कुमार, सोनाली सिंह, सोनाली कुमारी, निकिता कुमारी, निशा कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे.


विज्ञापन
मुकेश पांडेय

लेखक के बारे में

By मुकेश पांडेय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन