रोहतास: तिलौथू में दर्ज गुमशुदगी के दो दिन बाद लापता व्यक्ति का शव हदहदवा पुल के पास से बरामद
अमझोर थाना
दो दिन पूर्व तिलौथू से लापता हुए व्यक्ति का शव डेहरी थाना क्षेत्र के हदहदवा पुल के पास बरामद हुआ है. पत्नी द्वारा गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
Rohtas Missing Person Dead Body: तिलौथू के अमझोर थाना में दो दिन पूर्व दर्ज हुए गुमशुदगी के मामले में लापता व्यक्ति का शव डेहरी थाना क्षेत्र के हदहदवा पुल के पास से बरामद हुआ है. शव मिलने के बाद पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है.
पत्नी ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की शिकायत
थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि रोहतास थाना क्षेत्र के नावाडीह मस्जिद निवासी शमां परवीन ने दो दिन पूर्व अपने पति खुर्शीद आलम की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था. आवेदन में महिला ने बताया था कि उसके पति एक दिन पूर्व घर से बिना बताए निकल गए थे, जिसके बाद उनका कोई पता नहीं चल रहा था. एक रिश्तेदार से जानकारी मिली थी कि खुर्शीद आलम केरपा टोल गेट के पास उतरकर अपना मोबाइल फेंककर कहीं चले गए थे.
पुलिस को मिला था मोबाइल
थानाध्यक्ष ने बताया कि किसी व्यक्ति द्वारा पुलिस को मृतक का मोबाइल उपलब्ध कराया गया था. इसके बाद पुलिस लापता व्यक्ति की तलाश में जुटी थी. शनिवार को जानकारी मिली कि उक्त लापता व्यक्ति का शव डेहरी थाना क्षेत्र के हदहदवा पुल के समीप पड़ा हुआ है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया.
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया है. घटना के बाद पुलिस मामले की गहन तहकीकात कर रही है. पुलिस मौत के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










