शारीरिक शिक्षा व स्वास्थ्य अनुदेशक पद के लिए आज होगी काउंसलिंग

Published by :ANURAG SHARAN
Published at :11 May 2026 5:08 PM (IST)
विज्ञापन
शारीरिक शिक्षा व स्वास्थ्य अनुदेशक पद के लिए आज होगी काउंसलिंग

SASARAM NEWS.जिले में शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक पद पर नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर जिला शिक्षा विभाग ने विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है.

विज्ञापन

जिले में 20 पदों पर नियोजन प्रक्रिया शुरू, चयनित अभ्यर्थियों को 28 मई को मिलेगा नियुक्ति पत्र

शेरशाह सूरी उच्च माध्यमिक विद्यालय में सुबह 11 बजे से आयोजित होगा कैंप

सासाराम ऑफिस.

जिले में शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक पद पर नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर जिला शिक्षा विभाग ने विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है. विभागीय आदेश के अनुसार पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के उन पुरुष अभ्यर्थियों को नियोजन प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर दिया गया है, जो बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक योग्यता परीक्षा- 2019 के संशोधित रिजल्ट में सफल घोषित किये गये हैं. जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार जिले में कुल 20 रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. इसके लिए 12 मई 2026 को शेरशाह सूरी उच्च माध्यमिक विद्यालय, अड्डा रोड सासाराम में सुबह 11 बजे से शाम 4:30 बजे तक कैंप और काउंसलिंग आयोजित की जायेगी. काउंसलिंग में अकोढ़ीगोला, बिक्रमगंज, डेहरी, दिनारा, करगहर, कोचस, नासरीगंज, नौहट्टा, रोहतास, शिवसागर, चेनारी, करकट, नोखा, राजपुर व सासाराम प्रखंडों के अभ्यर्थी शामिल होंगे. जिला शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि केवल बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से जारी 239 सफल पिछड़ा वर्ग व अत्यंत पिछड़ा वर्ग पुरुष अभ्यर्थियों की सूची में शामिल उम्मीदवारों को ही काउंसलिंग में भाग लेने की अनुमति होगी. अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल शैक्षणिक व प्रशिक्षण प्रमाणपत्र, अंक पत्र, आधार कार्ड, जाति एवं निवास प्रमाणपत्र, बीपीएड अथवा समकक्ष प्रमाणपत्र, योग्यता परीक्षा प्रमाणपत्र और फोटो के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा.विभागीय आदेश में कहा गया है कि काउंसलिंग के दौरान रिक्त पदों के अनुसार अभ्यर्थियों के नाम तीन बार पुकारे जायेंगे. अनुपस्थित रहने पर अगले अभ्यर्थी को मौका दिया जायेगा. चयन सूची 13 मई को एनआइसी पोर्टल पर प्रकाशित की जायेगी, जबकि चयनित अभ्यर्थियों को 28 मई 2026 को संबंधित नियोजन इकाई कार्यालय एवं प्रखंड कार्यालय में नियुक्ति पत्र वितरित किये जायेंगे.जिला शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित नियोजन इकाइयों, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों और विद्यालय प्रशासन को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. काउंसलिंग स्थल पर बैठने, पेयजल, पंखा, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी अनिवार्य रूप से करने को कहा गया है.

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन