मोहर्रम पर्व को लेकर नोखा पुलिस सतर्क, नगर में किया रूट मार्च

Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

नोखा में फ्लैग मार्च।

Rohtas News: रोहतास जिले के नोखा में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर स्थानीय पुलिस पूरी तरह सतर्क है. इसी कड़ी में बुधवार की शाम नोखा थाना परिसर से थाना अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में रूट मार्च निकाला. इस मा

विज्ञापन

Rohtas News: मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रोहतास जिला के नोखा पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है. इसी क्रम में बुधवार की शाम नोखा थाना परिसर से थाना अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने नगर क्षेत्र में रूट मार्च निकाला. यह मार्च थाना परिसर से निकलकर मुख्य बाजार, हुनमान गढ़ी, केशरवानी मोहल्ला, पश्चिमपार्टी, अलीजन चौक, हाशिमि चौक और गढ़ मोड़ होते हुए नगर के विभिन्न प्रमुख एवं संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा, जिसमें पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल रहे.

अफवाहों से बचने और आपसी भाईचारे की अपील

रूट मार्च के दौरान पुलिस बल ने स्थानीय लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की भ्रामक अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की पुरजोर अपील की. इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) शेफाली ने आम जनता से संवाद करते हुए कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्वों की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस प्रशासन को दें, ताकि समय रहते त्वरित और आवश्यक दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

सोशल मीडिया और भ्रामक पोस्ट पर पैनी नजर

थाना अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने प्रशासनिक तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि मोहर्रम पर्व को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. सभी चिन्हित संवेदनशील स्थलों पर पुलिस द्वारा विशेष निगरानी रखी जा रही है और आवश्यकतानुसार अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की गई है. उन्होंने कहा कि जुलूस मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार गश्त की जा रही है, साथ ही सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है ताकि आपत्तिजनक सामग्री फैलाने वालों पर कार्रवाई की जा सके.

नगरवासियों ने किया प्रशासनिक पहल का स्वागत

इस रूट मार्च के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने लोगों को यह भरोसा दिलाया कि पर्व के दौरान पूरे नगर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी. नोखा के नगरवासियों ने भी पुलिस की इस सकारात्मक पहल का खुले दिल से स्वागत किया और शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मोहर्रम मनाने का अपना पुराना संकल्प दोहराया. प्रशासन ने सभी समुदायों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की परंपरा को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है.

Also Read: रोहतास के होनहारों का BPSC में जलवा! अंकित बने अल्पसंख्यक कल्याण अफसर और दीपक बने बीडीओ

विज्ञापन
Vikash Jha

लेखक के बारे में

By Vikash Jha

विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन