रोहतास के होनहारों का BPSC में जलवा! अंकित बने अल्पसंख्यक कल्याण अफसर और दीपक बने बीडीओ

Updated:
विज्ञापन

सम्मानित होते युवा

Rohtas BPSC Toppers News: रोहतास जिले के नोखा प्रखंड कार्यालय में 70वीं बीपीएससी परीक्षा में चयनित युवाओं अंकित राज और दीपक कुमार के लिए भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. बीडीओ शेफाली और सीओ मधुसूदन चौरसिया ने दोनों को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. अंकित का चयन अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी और दीपक का बीडीओ पद पर हुआ है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

विज्ञापन

रोहतास रंजन कुमार की रिपोर्ट

Rohtas BPSC Toppers News: रोहतास से सफलता और मेधावियों के सम्मान से जुड़ी खबर सामने आई है. प्रतिष्ठित 70वीं बीपीएससी (BPSC) परीक्षा में सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम सूबे में रोशन करने वाले नोखा प्रखंड के दो होनहार युवाओं, अंकित राज और दीपक कुमार को बुधवार को प्रखंड प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया. प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्य सभा कक्ष में आयोजित इस सम्मान समारोह में प्रखंड के तमाम आला अधिकारियों की मौजुदगी में दोनों सफल अभ्यर्थियों को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनकी मेधा की सराहना की गई.

सांकेतिक तस्वीर

अंकित राज और दीपक कुमार की सफलता से पूरे नोखा प्रखंड में जश्न का माहौल

दोनों युवाओं ने अपनी कठिन मेहनत के बल पर कड़े इम्तिहान को पास कर ये मुकाम हासिल किया है. नोखा प्रखंड क्षेत्र के पेनार गांव निवासी अशोक कुमार सिंह एवं इंदु देवी के पुत्र अंकित राज ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी (ब्लॉक वेलफेयर माइनॉरिटी ऑफिसर) का पद हासिल किया है. वहीं प्रखंड के बिसेनी खुर्द गांव के रहने वाले दीपक कुमार का चयन प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के पद पर हुआ है. इन दोनों युवाओं की इस दोहरी सफलता से पूरे रोहतास क्षेत्र के युवाओं में भारी उत्साह है.

सांकेतिक तस्वीर

प्रखंड विकास पदाधिकारी शेफाली और अंचलाधिकारी मधुसूदन चौरसिया ने बढ़ाया उत्साह

इस सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए नोखा की प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) शेफाली ने कहा कि अंकित और दीपक की यह शानदार सफलता यह साबित करती है कि ग्रामीण परिवेश के युवा भी अपनी अटूट मेहनत, कड़े अनुशासन और लगन के बल पर देश-प्रदेश की बड़ी से बड़ी सिविल सेवा प्रतियोगिताओं में उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं. उन्होंने क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्राओं से भी इन दोनों से प्रेरणा लेने तथा अपने लक्ष्य के प्रति पूरी तरह समर्पित रहने का आह्वान किया. अंचलाधिकारी (CO) मधुसूदन चौरसिया ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद निरंतर प्रयास करने वाले युवाओं को सफलता अवश्य मिलती है, और यह ऐतिहासिक उपलब्धि पूरे नोखा प्रखंड के लिए गौरव का विषय है.

सांकेतिक तस्वीर

अधिकारियों और गणमान्य लोगों ने दी बधाई, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा सभागार

इस सम्मान समारोह को प्रभावी बनाने के लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुमन कुमार श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया. उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में ग्रामीण प्रतिभाओं की ऐसी सफलता से समाज में एक बड़ा और सकारात्मक बदलाव आता है.

इस अवसर पर दोनों सफल अभ्यर्थियों ने अपनी इस ऐतिहासिक सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं शुभचिंतकों के मार्गदर्शन को दिया. समारोह में मुख्य रूप से बीस सूत्री अध्यक्ष रुपेश चंद्रवंशी, जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक (BPM) सुशील कुमार, सीडीपीओ (CDPO) आभा कुमारी तथा पूर्व जिला परिषद सदस्य रविशंकर सिंह सहित प्रखंड के कई गणमान्य लोग मौजुद रहे. कार्यक्रम के दौरान पूरे हॉल में लगातार बजती तालियों की गड़गड़ाहट के बीच दोनों युवाऔं का उत्साहवर्धन किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की सामूहिक रूप से कामना की गई.

Also Read: राजगीर दोहरा हत्याकांड: परिजनों से मिले सांसद सुदामा प्रसाद; कहा- पुलिस और अपराधियों की मिलीभगत से हुई हत्या

‘देख लेने’ की नौबत आई! राजगीर नगर परिषद बोर्ड की बैठक में जमकर हुआ हंगामा, जानें क्या है मामला…

विज्ञापन
Aditya Kumar Ravi

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Ravi

बिहार के रहने वाले आदित्य कुमार रवि को पढ़ने-लिखने का बेहद शौक है। वे साहित्य, ग़ज़ल और कविता से गहरा लगाव रखते हैं। किताबों के साथ-साथ वे खेल के भी शौकीन हैं और क्रिकेट में काफी दिलचस्पी रखते हैं। फुर्सत के समय में उन्हें फ़िल्में देखना पसंद है। राजनीति को वे बहुत करीब से देखते और समझते हैं, इसलिए वे खुद को राजनीति का एक समर्पित छात्र मानते हैं। पत्रकारिता आदित्य का जुनून है और वे ज़मीन से जुड़ी खबरों को सामने लाने के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग करना पसंद करते हैं। उन्हें खास तौर पर गहराई से की जाने वाली खोजी खबरों और आंकड़ों पर आधारित डेटा स्टोरीज पर काम करना अच्छा लगता है। इसके अलावा, उन्हें न्यूज़ एंकरिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन का भी व्यावहारिक ज्ञान है। आदित्य के पास 'दैनिक भास्कर' के साथ काम करने का अनुभव है। फिलहाल, वे 'प्रभात खबर' में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं, जहाँ फील्ड से आने वाली खबरों को संवारने और उन्हें वेबसाइट पर पाठकों तक पहुँचाने की जिम्मेदारी वे बखूबी निभाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन