सासाराम: प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारी पूरी, आज सम्मानित होंगे मेधावी छात्र-छात्राएं
सज धज कर तैयार सत्यम पैलेस.
Prabhat Khabar Pratibha Samman :‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी है. थोड़ी ही देर में कार्यक्रम की शुरुआत कर दी जाएगी. फिलहाल बच्चों का पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है.
सासाराम से प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Prabhat Khabar Pratibha Samman : सासाराम सहित पूरे जिले के होनहार विद्यार्थियों के हौसलों को नई उड़ान देने के लिए कलेक्ट्रेट और शिक्षा जगत के समन्वय से एक बड़ी और उत्साहवर्धक खबर सामने आई है. ‘प्रभात खबर’ की ओर से आयोजित होने वाले ऐतिहासिक ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी है. थोड़ी ही देर में कार्यक्रम की शुरुआत कर दी जाएगी. फिलहाल बच्चों का पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है.

सत्यम पैलेस में आयोजन, कुछ देर में शुरू होगा कार्यक्रम
आज बौलिया रोड स्थित सत्यम पैलेस में आयोजित होने वाले इस गरिमामयी समारोह में सरकारी व निजी स्कूलों और कॉलेजों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा. मैट्रिक और इंटर परीक्षा में बेहतर अंक लाने वालो छात्र-छात्राओं को सम्मान मिलेगा.

सुबह नौ बजे से ऑन-स्पॉट पंजीकरण हो रहा
समारोह प्रबंधन कमेटी के कप्तानों ने बताया कि नौ बजे से सत्यम पैलेस के मुख्य काउंटर पर पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. समारोह में शामिल होने के लिए आने वाले सभी छात्र-छात्राओं को अपने साथ संबंधित बोर्ड परीक्षा के अंक प्रमाण पत्र की छायाप्रति और अपना एक वैध पहचान पत्र (आइडेंटिटी कार्ड/आधार कार्ड आदि) अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा.
इसे भी पढ़ें. सासाराम के सत्यम पैलेस में कल सजेगा ‘प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान’ का मंच, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिलेगा मेडल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










