ePaper

गया के बाद अब सासाराम में बच्ची से दरिंदगी, 6 साल की पोती के साथ दादा ने किया गंदा काम

Updated at : 04 Sep 2024 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
गया के बाद अब सासाराम में बच्ची से दरिंदगी, 6 साल की पोती के साथ दादा ने किया गंदा काम

Bihar News: एक 6 साल की बच्ची के साथ 45 साल के अधेड़ ने गंदा काम किया है. पीड़ित बच्ची की मां बच्ची को लेकर करगहर थाने पहुंची. जहां महिला पुलिसकर्मी ने पीड़ित बच्ची से बातचीत की.

विज्ञापन

Bihar News : सासाराम. गया के बाद अब सासाराम में बच्ची से दरिंदगी की सूचना है. रोहतास जिले में एक दादा पर छह साल की पोती के साथ दुराचार करने का आरोप लगा है. घटना करगहर थाना क्षेत्र के बसंतपुर की है, जहां रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 6 साल की बच्ची के साथ 45 साल के अधेड़ ने गंदा काम किया है. पीड़ित बच्ची की मां बच्ची को लेकर करगहर थाने पहुंची. जहां महिला पुलिसकर्मी ने पीड़ित बच्ची से बातचीत की. आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. घटना की सूचना पुलिस के वरीय अधिकारियों को भी दी गयी है.

आरोपित दादा फरार

थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है. वही फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. पुलिस का वादा है कि बच्ची को न्याय दिलाकर रहेंगे और दोषी को सलाखों के पीछे पहुंचाकर ही दम लेंगे. पुलिस ने मेडिकल के लिए बच्ची को अस्पताल भेजा. पीड़ित बच्ची की मां का आरोप है कि गांव का ही एक अधेड़ व्यक्ति ने इस वारदात को अंजाम दिया है. 45 वर्षीय व्यक्ति जो गांव में रहता है और रिश्ते में बच्ची का दादा लगता है. उसी ने बच्ची के साथ ऐसा घिनौना काम किया. बच्ची की मां का कहना है कि बच्ची जब दरवाजे पर खेल रही थी, तब बच्ची को बहला-फुसला कर वह एक कमरे में ले गया और उसके साथ गंदा काम किया.

Also Read: Bihar Land Survey: बिहार में जमीन सर्वे का शेड्यूल जारी, इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरुरत

गया के बाद सासाराम में हुई घटना

दो दिन पहले ही गया जिले में घर में सोई 6 साल की बच्ची को जबरन उठाकर नदी के किनारे ले जाकर दुराचार की घटना सामने आयी थी. दुराचार के बाद दरिंदों ने बच्ची की हत्या कर दी. गया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कांड का उद्भेदन किया. गांव के ही दो वहशी दरिदों ने इस घटना को अंजाम दिया था. घटना के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने दोनों दरिदों को गिरफ्तार कर लिया. इस कांड के बाद अब सासाराम में भी 6 साल की बच्ची के साथ दुराचार का मामला सामने आया है. जहां रिश्ते में दादा लगने वाले अधेड़ ने मासूम बच्ची को अपने हवस का शिकार बनाया.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन