रोहतास में शराब माफिया पर शिकंजा. 7,990 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Author Ashok kumar|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
अकोढ़ीगोला में 50 लाख जब्ती के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

अकोढ़ीगोला थाना परिसर में पीसी करते डीएसपी व अन्य पदाधिकारी | Prabhat Khabar

Rohtas Liquor Seizure: रोहतास जिले के अकोढ़ीगोला में पुलिस ने एक बड़े शराब तस्करी रैकेट का पर्दाफाश किया है. निर्माणाधीन मकान से 7,990 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई है और एक सोने-चांदी के कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

Rohtas Liquor Seizure,:रोहतास जिले के अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र में 7,990 लीटर अंग्रेजी शराब बरामदगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपितों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है. गिरफ्तार आरोपी सोने-चांदी का कारोबारी है और उसके तार एक संगठित शराब तस्करी सिंडिकेट से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है.

रविवार को थाना परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में डीएसपी गौतम यादव ने बताया कि शनिवार को राजपुर रोड स्थित कोल्हाई वरुना गांव के एक निर्माणाधीन मकान से 7,990 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई थी. इस मामले में मकान मालिक सहित चार लोगों को नामजद किया गया है. सभी आरोपितों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है.

छत के रास्ते भागने की कोशिश, पुलिस ने दबोचा

डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बांक निवासी नथुनी सेठ का पुत्र प्रिंस कुमार है. पुलिस जब उसके घर पहुंची तो वह छत के रास्ते एक मकान से दूसरे मकान पर कूदकर भागने लगा. हालांकि पुलिस टीम की सतर्कता से उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी बराढ़ी गोला राजपुर रोड स्थित ज्योति ज्वेलर्स नाम से सोने-चांदी की दुकान संचालित करता है.

गुप्त सूचना पर हुई बड़ी कार्रवाई

पुलिस को शुक्रवार की रात मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग, पटना से सूचना मिली थी कि राजपुर थाना क्षेत्र के बिसेनी कला वार्ड संख्या-3 निवासी विजय कुमार और उसके सहयोगी ट्रक के जरिए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब मंगवाकर कोल्हाई वरुना स्थित निर्माणाधीन मकान में छिपाकर रखे हुए हैं.

सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष राकेश गोसाई के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. प्रखंड कृषि पदाधिकारी बलदाऊ पटेल की मौजूदगी में छापेमारी की गई, जहां से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई.

लावारिस ट्रैक्टर और ट्रॉली में मिला गुप्त तहखाना

छापेमारी के दौरान निर्माणाधीन मकान के पास एक लाल रंग का महिंद्रा ट्रैक्टर लावारिस हालत में खड़ा मिला. पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर जांच की तो उसकी ट्रॉली में विशेष रूप से बनाया गया गुप्त तहखाना मिला. पुलिस का मानना है कि इसका इस्तेमाल शराब की तस्करी के लिए किया जाता था.

संगठित गिरोह की जांच में जुटी पुलिस

डीएसपी गौतम यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि शराब तस्करी का एक बड़ा नेटवर्क सक्रिय है. फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस पूरे सिंडिकेट के वित्तीय और आपराधिक नेटवर्क की भी जांच कर रही है.

छापेमारी टीम में ये अधिकारी रहे शामिल

कार्रवाई में थानाध्यक्ष राकेश गोसाई, एसआई सुनील कुमार सिंह, एसआई राज कुमार, एसआई वाहिद अली, एसआई राजेंद्र राय, सिपाही मिथुन कुमार, बिमलेश्वर कुमार चौधरी तथा विकास कुमार शामिल रहे.

इसे भी पढ़ें:गोपालगंज: 'सांवली' कहकर प्रताड़ित करने और फोन पर तीन तलाक देने का आरोप, कोर्ट ने FIR दर्ज करने का दिया आदेश



विज्ञापन
Ashok Kumar

लेखक के बारे में

By Ashok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन