सासाराम: पायलट बाबा धाम में लगा नि:शुल्क न्यूरो हेल्थ कैंप, रक्तदान और एचआईवी जांच में उमड़ी भीड़

शिविर में स्वास्थ्य जांच को पहुंचे लोगों का रजिस्ट्रेशन करती स्वास्थ्य विभाग की टीम | Prabhat Khabar Network
सासाराम के पायलट बाबा धाम में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने न्यूरो स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और एचआईवी जांच कराई. ग्रामीण क्षेत्रों तक विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का लक्ष्य.
Sasaram Free Neuro Health Camp : सदर स्थित पायलट बाबा धाम परिसर में रविवार को जनसेवा और स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से नि:शुल्क न्यूरो स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और एचआईवी जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, मरीजों और स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई तथा रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाई.
Rohtas News : विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी न्यूरो रोगों की सलाह
शिविर में वारंगल (तेलंगाना) के न्यूरो फिजिशियन डॉ. ओमप्रकाश प्रसाद और हैदराबाद के न्यूरो सर्जन डॉ. श्री चरण ने न्यूरो संबंधी रोगों से पीड़ित मरीजों की जांच की. मरीजों को नि:शुल्क चिकित्सकीय परामर्श, आवश्यक जांच और दवाएं उपलब्ध कराई गईं. चिकित्सकों ने तंत्रिका तंत्र से जुड़ी बीमारियों के शुरुआती लक्षणों की पहचान, समय पर जांच और नियमित उपचार के महत्व के बारे में भी जागरूक किया.
Sasaram News : रक्तदान के लिए युवाओं ने दिखाई उत्साह
रक्तदान शिविर में स्थानीय युवाओं और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. आयोजकों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों तक विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने और रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया.
55 लोगों की हुई एचआईवी जांच, सभी की रिपोर्ट सामान्य
शिविर के दौरान 55 लोगों की एचआईवी जांच की गई. सभी की रिपोर्ट नॉन-रिएक्टिव आने से लोगों ने राहत की सांस ली. स्वास्थ्य कर्मियों ने एचआईवी संक्रमण से बचाव, समय पर जांच और सुरक्षित जीवनशैली अपनाने के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी.
स्वास्थ्य टीम और स्वयंसेवकों का रहा अहम योगदान
शिविर को सफल बनाने में सदर अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सासाराम की मेडिकल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही. टीम में ज्योति, मधु, काव्य, श्वेता, नितेश, सरोज, सुचिता और योगेश शामिल रहे. वहीं विनय, राणा प्रताप, उपेंद्र, मिथिलेश, अंतिम, नैन्सी, रिंकी, मृदुल, शिवा, कुसुम, तरुण, प्रियंका, बादल, अनुष्का, सुशांत, मनीष, पंकज, राहुल और टुनटुन समेत अन्य स्वयंसेवकों ने भी आयोजन में सक्रिय सहयोग दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










