रोहतास में नियोजित शिक्षक स्वाभिमान समूह की नई जिला कमिटी घोषित, मुन्ना कुमार पांडेय बने जिलाध्यक्ष

Author Md aarif khan|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन: बैठक में शामिल नियोजित शिक्षक स्वाभिमान समूह के सदस्य. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रोहतास जिले में नियोजित शिक्षकों के लिए एक नई 41 सदस्यीय जिला समिति का गठन किया गया है. मुन्ना कुमार पांडेय को जिलाध्यक्ष चुना गया है. यह समिति शिक्षकों के अधिकारों और समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करेगी.

विज्ञापन

Niyojit Shikshak Swabhiman Group Rohtas : सासाराम शहर के शिव मंदिर प्रांगण में रविवार को नियोजित शिक्षक स्वाभिमान समूह की बैठक आयोजित की गई. बैठक में संगठन के विस्तार, शिक्षकों की समस्याओं और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की गई. इस दौरान सर्वसम्मति से 41 सदस्यीय जिला कमिटी का गठन किया गया, जिसमें मुन्ना कुमार पांडेय को जिलाध्यक्ष चुना गया.

विज्ञापन

Sasaram News : 41 सदस्यीय कमिटी का हुआ गठन

नई जिला कमिटी में रमेश सिंह, सत्येंद्र भगत, उदय पाल, रजनी शर्मा, संजय कुमार और संतोष कुमार ठाकुर को उपाध्यक्ष बनाया गया. दिनेश कुमार शर्मा को महासचिव, जबकि सुनील कुमार राम, आत्मा प्रसाद, श्वेता कुमारी, सत्येंद्र कुमार और धनंजय सिंह को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई. अजीत मिश्रा को कोषाध्यक्ष, कुमार हिरेन्द्र को प्रवक्ता तथा अजय कुमार और अनिल पासवान को मीडिया सेल का दायित्व दिया गया.

Rohtas News : अनुमंडल स्तर पर भी घोषित हुए पदाधिकारी

बैठक में तीनों अनुमंडलों के पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई. बिक्रमगंज अनुमंडल के अध्यक्ष अजीत तिवारी और सचिव नौशाद नवीन बनाए गए. डिहरी अनुमंडल का अध्यक्ष संजय पाल तथा सचिव अमरजीत गुप्ता को बनाया गया. वहीं सासाराम अनुमंडल के अध्यक्ष जगनारायण पासवान और सचिव जय प्रकाश दुबे मनोनीत किए गए.

शिक्षकों के हितों की लड़ाई जारी रखने का संकल्प

नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष मुन्ना कुमार पांडेय ने कहा कि जिले में करीब ढाई हजार नियोजित शिक्षक संगठन से जुड़े हुए हैं. उन्होंने कहा कि संगठन शिक्षकों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए लगातार सक्रिय रहेगा तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष जारी रखेगा. बैठक में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा शिक्षकों की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने का संकल्प लिया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन