दक्षिणी सासाराम के जलजमाव का निकलेगा स्थायी समाधान, डीएम ने कुदरा नदी की मुख्यधारा का किया निरीक्षण
शहर के कादिरगंज में कुदरा नदी में अतिक्रमण का निरीक्षण करते डीएम व अन्य | Prabhat Khabar Network
Sasaram News : लंबे समय से जलजमाव से जूझ रहे दक्षिणी सासाराम के लोगों के लिए अच्छी खबर है. जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने कुदरा नदी की मुख्यधारा का निरीक्षण कर सफाई का आदेश दिया है. इससे जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान निकलने की उम्मीद है.
Sasaram News : शहर के दक्षिणी हिस्से में लंबे समय से जलजमाव की समस्या झेल रहे लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है. कोटा, दलेलगंज, कादिरगंज और शाह जलाल पीर मोहल्ले में जल निकासी को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने स्थायी समाधान की दिशा में पहल तेज कर दी है. रविवार को जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने कादिरगंज पहुंचकर कुदरा नदी की मुख्यधारा का निरीक्षण किया.
नदी के प्रवाह और जल निकासी की स्थिति देखी
डीएम ने मां ताराचंडी धाम से निकलने वाली कुदरा नदी की मुख्यधारा का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने नदी के प्रवाह, जल निकासी की स्थिति और संभावित अवरोधों को देखा. उन्होंने मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों से बातचीत कर जलजमाव की समस्या और नदी की मौजूदा स्थिति की जानकारी भी ली.
Also Read : नियोजित शिक्षकों के हक में सरकार की आनाकानी पर उठे सवाल, करगहर में संगठन ने भरी हुंकार
कादिरगंज से लखनुसराय तक होगी नदी की सफाई
निरीक्षण के दौरान कादिरगंज से सपुल्लह गंज होते हुए लखनुसराय तक कुदरा नदी की मुख्यधारा की सफाई कराने का निर्णय लिया गया. इससे दक्षिणी सासाराम के कई मोहल्लों में जल निकासी व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है. डीएम ने संबंधित अधिकारियों को नदी की मुख्यधारा पर अतिक्रमण करने वालों को चिह्नित कर नियमानुसार नोटिस जारी करने का निर्देश दिया.
Also Read : मांगों पर 9 महीने से इंतजार, रोहतास में फिर एकजुट हुए कार्यपालक सहायक, आंदोलन की रणनीति पर मंथन
अतिक्रमण करने वालों पर होगी विधि-सम्मत कार्रवाई
डीएम ने कहा कि अतिक्रमण के कारण जल प्रवाह बाधित होने की स्थिति में विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जल्द कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया. प्रशासन की इस पहल से लंबे समय से जलजमाव की परेशानी झेल रहे मोहल्लेवासियों में राहत की उम्मीद जगी है.
Also Read : नियोजित शिक्षकों के हक में सरकार की आनाकानी पर उठे सवाल, करगहर में संगठन ने भरी हुंकार
निरीक्षण के दौरान अधिकारी रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त विकास कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सासाराम समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे.
Also Read : बेलवाई-सखवां पुल के बीच हथियार के बल पर दुकानदार से लूट, रुपये और मोबाइल लेकर फरार हुए अपराधी
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए