बेलवाई-सखवां पुल के बीच हथियार के बल पर दुकानदार से लूट, रुपये और मोबाइल लेकर फरार हुए अपराधी

Updated:
विज्ञापन

काराकाट थाना | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Sasaram News : सासाराम के बेलवाई बाजार और सखवां पुल के पास बाइक सवार तीन अपराधियों ने मुर्गी के बच्चे बेचने वाले दुकानदार से हथियार दिखाकर नकदी और मोबाइल लूट लिया. पुलिस ने आरोपियों की तलाश में इलाके में सर्च अभियान चलाया है.

विज्ञापन

Sasaram News : थाना क्षेत्र के बेलवाई बाजार और सखवां पुल के बीच शनिवार की दोपहर अपाची बाइक सवार तीन अपराधियों ने मुर्गी के बच्चे बेचने वाले दुकानदार से हथियार के बल पर रुपये और मोबाइल छीन लिये और फरार हो गये. पीड़ित दुकानदार की पहचान विशुनपुर गांव निवासी जुबैर शाह, पिता खलील शाह के रूप में हुई है.

विज्ञापन

गांव-गांव घूमकर मुर्गी के बच्चे बेचता है दुकानदार

बताया जाता है कि जुबैर शाह साइकिल से गांव-गांव घूमकर मुर्गी के बच्चे बेचने का काम करता है. शनिवार को वह साइकिल से मुर्गी के बच्चे बेचने के लिए बेलवाई जा रहा था. इसी दौरान सखवां पुल के समीप अपाची बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उसे रोक लिया.

पैसे नहीं देने पर हथियार भिड़ाकर छीने रुपये

पीड़ित के अनुसार, अपराधियों ने उससे रुपये की मांग की. जब जुबैर ने पैसे देने से इनकार किया, तो अपराधियों ने हथियार भिड़ाकर उसके पास मौजूद रुपये छीन लिये. पीड़ित ने बताया कि उसके पास करीब तीन से चार हजार रुपये थे. अपराधी उसका मोबाइल फोन भी छीनकर फरार हो गये.

Also Read : सासाराम में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से डिलीवरी बॉय की मौत, दो मासूम बच्चियों के सिर से उठा पिता का साया

पुलिस ने चलाया सर्च अभियान

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में सर्च अभियान चलाया. हालांकि, अपराधी पुलिस के पहुंचने से पहले फरार होने में कामयाब हो गये. पीड़ित जुबैर शाह ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है.

Also Read : मांगों पर 9 महीने से इंतजार, रोहतास में फिर एकजुट हुए कार्यपालक सहायक, आंदोलन की रणनीति पर मंथन

अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस मामले की जांच के साथ अपराधियों की पहचान करने में जुटी है.

Also Read : सासाराम में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पंखे से लटका मिला शव, दहेज के लिए हत्या का आरोप

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन