रोहतास: विश्व जनसंख्या दिवस पर GNSU में कार्यक्रम, परिवार नियोजन और जनसंख्या नियंत्रण का दिया संदेश
फोटो कैप्शन: विश्व जनसंख्या दिवस पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथि व अन्य. | Prabhat Khabar Network
विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू) ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में जनसंख्या नियंत्रण और परिवार नियोजन के महत्व पर जोर दिया गया.
विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू) के अंतर्गत संचालित नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जमुहार के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य डॉ. पुनीत कुमार सिंह, विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. कौल, डॉ. नूतन राज तथा पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.
आपके शहर में
बढ़ती जनसंख्या पर जताई चिंता
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने तेजी से बढ़ रही जनसंख्या को गंभीर चुनौती बताया. उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है. सरकार की परिवार नियोजन और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हर व्यक्ति तक पहुंचाकर जनसंख्या वृद्धि को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सकता है.
छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश
कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों ने लघु नाटिका प्रस्तुत कर जनसंख्या नियंत्रण, परिवार नियोजन और सामाजिक जागरूकता का प्रभावी संदेश दिया. उनकी प्रस्तुति को उपस्थित लोगों ने सराहा.
स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने का लिया संकल्प
कार्यक्रम में शामिल छात्रों ने जनसंख्या संतुलन बनाए रखने और समाज में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया. आयोजकों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम भावी चिकित्सकों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते हैं और उन्हें समाज सेवा के लिए प्रेरित करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए