चेहल्लुम को लेकर रोहतास प्रशासन अलर्ट, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी, संवेदनशील इलाकों में कड़ी सुरक्षा
बैठक में उपस्थित डीएम एसपी व अन्य | Prabhat Khabar Network
सासाराम में चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। ड्रोन और सीसीटीवी से रखी जाएगी हर गतिविधि पर नजर।
Kaimur News : चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए रोहतास जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है. सोमवार को सासाराम स्थित मल्टीपरपस हॉल में जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में विशेष बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले के वरीय प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने भाग लेकर सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की.
डीएम ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश
बैठक में जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने सभी दंडाधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि चेहल्लुम पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. साथ ही आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की.
संवेदनशील इलाकों में कड़ी सुरक्षा
पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने बताया कि जिले के सभी प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारियों के साथ पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाएगी.
सोशल मीडिया पर भी रहेगी पैनी नजर
एसपी ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले लोगों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन ने लोगों से शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ चेहल्लुम पर्व मनाने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










