रोहतास : टीका कर्मी-पशु मित्रों ने किया काम का बहिष्कार, मानदेय भुगतान की मांग
पशु अस्पताल के प्रांगण में प्रदर्शन करते कर्मी | Prabhat Khabar Network
रोहतास जिले में एफएमडी टीकाकरण अभियान अधर में लटक गया है. वर्षों से कार्यरत टीका कर्मी और पशु मित्रों ने अपनी विभिन्न मांगों, विशेषकर बकाया मानदेय भुगतान को लेकर काम का बहिष्कार कर दिया है. जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा.
रोहतास जिले में एफएमडी (फुट एंड माउथ डिजीज) राउंड-7 टीकाकरण अभियान में कार्यरत टीका कर्मी एवं पशु मित्रों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कार्य का बहिष्कार कर दिया. इस संबंध में उन्होंने जिला पशुपालन पदाधिकारी को आवेदन सौंपकर आंदोलन की जानकारी दी.
आवेदन में बताया गया है कि विभाग के लिए वर्षों से कार्य करने के बावजूद अब तक उनके मानदेय एवं अन्य बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया है. उनका आरोप है कि विभाग द्वारा कराए गए कार्यों का भुगतान लंबित रहने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
टीका कर्मी एवं पशु मित्रों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी लंबित मांगों का समाधान नहीं किया जाता और बकाया राशि का भुगतान नहीं होता, तब तक एफएमडी राउंड-7 टीकाकरण अभियान का बहिष्कार जारी रहेगा.
आवेदन देने वालों में प्रमोद कुमार सिंह (अध्यक्ष, पशु मित्र संघ, रोहतास), बिरेंद्र पासवान, पशु मित्र पिंटू कुमार, संजय सिंह, जितेंद्र कुमार, बुद्धानंद कुमार, फुलजीत सिंह एवं मनीष कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










