रोहतास: पहली सोमवारी पर गोडैला महादेव धाम में उमड़ा भीड़, 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंजती रही पहाड़ी

Updated:
विज्ञापन

गोडैला महादेव के जलाभिषेक करते श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

सावन की पहली सोमवारी पर गोडैला महादेव मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर बाबा भोलेनाथ से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।

विज्ञापन

Sawan 2026 : सावन माह की पहली सोमवारी पर डेहरी से करीब सात किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम स्थित गोडैला पहाड़ी पर अवस्थित तिलेश्वरनाथ गोडैला महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा. सुबह चार बजे से ही शिवभक्त दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचने लगे. पूरे दिन 'हर-हर महादेव' और 'ॐ नमः शिवाय' के जयघोष से पहाड़ी और मंदिर परिसर शिवमय बना रहा.

भक्तों ने किया जलाभिषेक, मांगी सुख-समृद्धि की कामना

श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर फूल, बेलपत्र, भांग और धतूरा अर्पित किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना के लिए आशीर्वाद मांगा. डेहरी से पहुंचे श्रद्धालु राकेश गोसाई, अतिंद्र पांडेय, ललिता पांडेय और संजय पांडेय सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की.

भजन-कीर्तन से भक्तिमय बना मंदिर परिसर

सावन की पहली सोमवारी को लेकर मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक माहौल देखने को मिला. पहाड़ी पर प्रसाद की दुकानें सजी थीं, जबकि विभिन्न कीर्तन मंडलियों द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए जा रहे थे. पूरे दिन श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही.

मन्नत पूरी होने पर घंटी बांधने की है परंपरा

मंदिर के पुजारी संजय उपाध्याय, रंजन उपाध्याय और परमहंस उपाध्याय ने बताया कि तिलेश्वरनाथ गोडैला महादेव के दर्शन और जलाभिषेक से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. यहां मन्नत पूरी होने पर मंदिर में घंटी बांधने की वर्षों पुरानी परंपरा है. वंश वृद्धि, सुख-समृद्धि और जीवन में खुशहाली की कामना लेकर दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं.


विज्ञापन
Ravikant Pandey

लेखक के बारे में

By Ravikant Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन