बिपार्ड में तीन पंचायतों के मुखिया ले रहे सात दिवसीय प्रशिक्षण

प्रखंड क्षेत्र की तीन पंचायतों के मुखिया पहुंचे गया
नासरीगंज. प्रखंड क्षेत्र की तीन पंचायतों के मुखिया गया स्थित बिपार्ड में सात दिवसीय प्रशिक्षण ले रहे हैं. प्रखंड की इटिम्हा पंचायत के मुखिया शशि कुमार, धनाव की मुखिया अफसाना खातून व डिहरी मुखिया कृष्णा कुमार गया स्थित बिपार्ड में सात दिवसीय प्रशिक्षण ले रहे हैं. गया में प्रशिक्षण लेने के बाद ये तीनों मुखिया राष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षण के लिए हैदराबाद जायेंगे. इस दौरान मुखिया शशि कुमार ने बताया कि नासरीगंज प्रखंड की तीन पंचायत के मुखिया सात दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. इसके बाद 16 अप्रैल को हैदराबाद जायेंगे. हमलोगों को विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




