पुलिस ने शराब की पांच भट्ठियों को किया ध्वस्त, 7000 लीटर शराब नष्ट

मल्हीपुर गांव से पश्चिम दिशा में दुर्गावती नदी के किनारे पुलिस ने छापेमारी कर सात हजार लीटर अर्धनिर्मित शराब नष्ट
फोटो-5- दुर्गावती नदी के किनारे शराब की भट्ठियों को ध्वस्त करते पुलिसकर्मी. प्रतिनिधि, चेनारी थाना क्षेत्र के मल्हीपुर गांव से पश्चिम दिशा में दुर्गावती नदी के किनारे पुलिस ने छापेमारी कर सात हजार लीटर अर्धनिर्मित शराब नष्ट की और पांच अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. इस दौरान जमीन के अंदर गाड़ कर रखे गये महुआ को भी नष्ट किया गया. थानाध्यक्ष दिनेश मालाकार ने बताया कि मल्हीपुर में नदी किनारे शराब बनाये जाने की गुप्त सूचना मिली थी. टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की गयी, हालांकि पुलिस को देखकर आरोपित मौके से भाग निकले. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर धंधेबाजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गयी. पुलिस ने गांव में संयुक्त रूप से दबिश देते हुए अवैध भट्ठियों को पूरी तरह नष्ट कर दिया. वहीं, मल्हीपुर गांव के समीप पुलिस ने एक मोटरसाइकिल से 20 लीटर महुआ शराब जब्त की है. पुलिस जब छापेमारी कर रही थी, उसी दौरान मल्हीपुर की तरफ से चेनारी की ओर आ रहे एक बाइक सवार ने पुलिस को देख लिया. आरोपित बाइक छोड़कर पास के जंगल में भाग निकला. पुलिस ने जब लावारिस हालत में मिली उक्त बाइक की तलाशी ली, तो उससे 20 लीटर देशी शराब बरामद हुई. पुलिस अब फरार आरोपितों की तलाश में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




