जीएनएसयू व एनएमसीएच को अंतरराष्ट्रीय आईएसओ प्रमाणपत्र, गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता को मिली पहचान

Updated:
विज्ञापन

प्रमाणपत्र प्राप्त करते जीएनएसयू एवं एनएमसीएच के पदाधिकारी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सासाराम जिले के गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू) एवं नारायण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एनएमसीएच) को आईएसओ 9001, 14001 और 50001 प्रमाण पत्र प्रदान किए गए. यह संस्थान की अंतरराष्ट्रीय मानकों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

विज्ञापन

Sasaram News : सासाराम जिले के गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू) एवं नारायण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एनएमसीएच) को गुरुवार को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित आईएसओ प्रमाणन सम्मान समारोह के दौरान आईएसओ 9001:2015 (गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली), आईएसओ 14001:2015 (पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली) एवं आईएसओ 50001:2018 (ऊर्जा प्रबंधन प्रणाली) का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ आईएसओ प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रो. डॉ. विवेक शर्मा के स्वागत उद्बोधन से हुआ. करेक्ट सर्टिफिकेशन के प्रतिनिधि मनीष श्रीवास्तव ने आईएसओ प्रमाणन के महत्व पर प्रकाश डाला. कुलपति प्रो डॉ जगदीश सिंह ने शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गुणवत्ता तथा सतत सुधार की आवश्यकता पर बल दिया. प्रति-कुलाधिपति गोविंद नारायण सिंह ने संस्थान की अंतरराष्ट्रीय मानकों एवं उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया. इस अवसर पर प्रबंधन बोर्ड की सदस्य डॉ संगीता सिंह, डॉ मोनिका सिंह, निरूपमा सिंह, कुलसचिव प्रो डॉ कुमार आलोक प्रताप, परीक्षा नियंत्रक सुदीप कुमार सिंह सहित विभिन्न संकायों के डीन, निदेशक, प्राचार्य, विभागाध्यक्ष, सहायक कुलसचिव, विश्वविद्यालय के अधिकारी, आईएसओ टीम के सदस्य एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का समापन आईएसओ प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष प्रो डॉ श्वेता शर्मा के धन्यवाद ज्ञापन एवं सफल संचालन के साथ हुआ.

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन