सासाराम में इंस्पायर अवार्ड और एपार आईडी में लापरवाही पर 16 निजी स्कूलों को अंतिम चेतावनी, प्रस्वीकृति रद्द करने की तैयारी

Updated:
विज्ञापन

जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Sasaram News : सासाराम के 16 निजी स्कूलों पर बड़ी कार्रवाई की तलवार लटक रही है. इंस्पायर अवार्ड मानक और एपार आईडी निर्माण में लापरवाही के कारण जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इन स्कूलों को अंतिम अवसर दिया है. 11 सितंबर को स्पष्टीकरण के साथ उपस्थित न होने पर स्कूलों की मान्यता रद्द की जा सकती है.

विज्ञापन

Sasaram News : इंस्पायर अवार्ड मानक और एपार आईडी निर्माण में लापरवाही बरतना सासाराम प्रखंड के 16 निजी स्कूलों को भारी पड़ सकता है. जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, रोहतास ने संबंधित स्कूलों को अंतिम चेतावनी देते हुए 11 सितंबर को स्पष्टीकरण के साथ कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्राथमिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान की ओर से जारी पत्र के अनुसार, इंस्पायर अवार्ड मानक एवं एपार आईडी निर्माण से संबंधित कार्यों की समीक्षा के लिए 9 और 10 सितंबर को जिला स्तरीय कार्यालय, बिहार शिक्षा परियोजना, रोहतास में बैठक आयोजित की गयी थी. दोनों बैठकों में संबंधित स्कूलों के प्रतिनिधियों को उपस्थित होकर कार्य की प्रगति से अवगत कराना था. विभाग के अनुसार, किसी भी स्कूल की ओर से प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित नहीं हुआ और न ही निर्धारित कार्य शत-प्रतिशत पूरा किया गया.

लापरवाही और आदेश की अवहेलना पर विभाग नाराज

स्कूलों की अनुपस्थिति और कार्य अधूरा रहने को विभाग ने गंभीरता से लिया है. जारी पत्र में इसे स्कूलों की लापरवाही, स्वेच्छाचारिता, मनमानेपन और उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना बताया गया है. विभाग ने संबंधित स्कूलों को अंतिम अवसर देते हुए 11 सितंबर 2026 को दोपहर 2.30 बजे अपने स्पष्टीकरण के साथ बिहार शिक्षा परियोजना, रोहतास कार्यालय में उपस्थित होना सुनिश्चित करने को कहा है.

11 सितंबर को स्पष्टीकरण के साथ उपस्थित होने का निर्देश

विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय पर विद्यालय प्रतिनिधि उपस्थित नहीं हुए या लंबित कार्य पूरा नहीं किया गया, तो संबंधित स्कूलों की प्रस्वीकृति रद्द करने के लिए नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी जायेगी. पत्र के माध्यम से स्कूल संचालकों को अपना पक्ष रखने के साथ ही लंबित कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया गया है.

Also Read : कर्मनाशा में कंटेनर से 28 मवेशी बरामद, तीन पशु तस्कर गिरफ्तार

इन 16 निजी स्कूलों को भेजा गया पत्र

विभागीय कार्रवाई की जद में आने वाले स्कूलों में न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल, किशोर भारती पब्लिक स्कूल सासाराम, आरबीएस पब्लिक स्कूल, सेंट एनीज स्कूल, सेंट माइकल्स एकेडमी, बाल विकास विद्यालय, बाल प्रतिभा पब्लिक स्कूल, बाल भारती पब्लिक स्कूल, इंडियन पब्लिक स्कूल, ब्राइट करियर पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल सासाराम, विजन पब्लिक स्कूल, ईश्वरचंद्र विद्यासागर एकेडमी, शिव गंगा बेबी गार्डन स्कूल, एप्पल ट्री प्ले स्कूल एवं बीसीएस ग्लोबल स्कूल शामिल हैं.

Also Read : नियमित और सम्मानजनक मानदेय की मांग को लेकर कैमूर के पशु टीका कर्मियों ने हड़ताल का लिया निर्णय

अंतिम अवसर के बाद होगी नियमानुसार कार्रवाई

उक्त सभी स्कूल सासाराम प्रखंड के अंतर्गत संचालित हैं. विभाग ने पत्र के माध्यम से संबंधित स्कूल संचालकों को निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है. साथ ही लंबित कार्यों को पूरा करने को कहा गया है. विभाग ने चेतावनी दी है कि अंतिम अवसर का पालन नहीं करने की स्थिति में स्कूलों की प्रस्वीकृति रद्द करने की कार्रवाई शुरू कर दी जायेगी.

Also Read : कैमूर बाल सुधार गृह में 16 वर्षीय कैदी की मौत, दुष्कर्म-ब्लैकमेलिंग के केस में था आरोपित, बाथरुम में मिली बॉडी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन