रोहतास के नटवार बाजार से छत्तीसगढ़ की 41 लड़कियां करायी गयीं मुक्त

Updated at : 06 Mar 2025 11:08 PM (IST)
विज्ञापन
रोहतास के नटवार बाजार से छत्तीसगढ़ की 41 लड़कियां करायी गयीं मुक्त

Sasaram news. रोहतास जिले के दिनारा प्रखंड स्थित नटवार थाना क्षेत्र के नटवार बाजार में दो डांसर ग्रुपों के ठिकाने पर बुधवार की देर रात छापेमारी कर पुलिस ने छत्तीसगढ़ की 41 लड़कियों व चार की संख्या में लड़कों को बरामद किया है.

विज्ञापन

दिनारा/सासाराम. रोहतास जिले के दिनारा प्रखंड स्थित नटवार थाना क्षेत्र के नटवार बाजार में दो डांसर ग्रुपों के ठिकाने पर बुधवार की देर रात छापेमारी कर पुलिस ने छत्तीसगढ़ की 41 लड़कियों व चार की संख्या में लड़कों को बरामद किया है. यह कार्रवाई पुलिस ने बचपन बचाओ आंदोलन के सदस्यों की पहल पर की है. इस संबंध में एसपी रौशन कुमार ने बताया कि सूचना पर एएसपी कोटा किरण कुमार और ग्रामीण डीएसपी वंदना मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नटवार बाजार स्थित डांसर ग्रुप चलाने वाले दो ठिकानों पर छापेमारी की. दोनों ठिकानों से 41 लड़कियों व चार लड़कों को बरामद किया गया है. इस कार्रवाई में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है. एसपी ने बताया कि बरामद लड़कियों में अधिकतर नाबालिग हैं, जिन्हें जुवेनाइल कोर्ट सासाराम में पेश किया गया है. इनके स्वास्थ्य के साथ उम्र की जांच करायी जा रही है. हिरासत में लिये गये पांच आरोपितों से पूछताछ की जा रही है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. पुलिस सूत्रों के अनुसार डांस ग्रुप की आड़ में लड़कियों से देह व्यापार कराने का मामला सामने आ रहा है. इसमें एक लड़की रोहतास जिले की है, जबकि अधिकतर लड़कियां छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों की बतायी जाती हैं. छापेमारी इतने गुप्त तरीके से की गयी कि स्थानीय थाने के अफसरों को इसकी भनक गुरुवार की सुबह में लगी. ग्रामीण सूत्रों के अनुसार, अधिकतर पुलिस बल सादे लिबास में थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन