सारण: नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भागीदारी जरूरी : डीएम-एसएसपी

Updated:
विज्ञापन
फोटो. | Prabhat Khabar Network

सारण में नशामुक्त भारत अभियान के तहत डीएम और एसएसपी ने युवाओं को नशे से दूर रहने और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन

Saran News: भारत सरकार की पहल "नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान" के तहत रविवार को आयोजित वर्चुअल जन-जागरूकता कार्यक्रम में सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने सहभागिता की.

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर उन्हें स्वस्थ, सुरक्षित और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था.

कार्यक्रम के दौरान नशामुक्त समाज के निर्माण में जनसहभागिता बढ़ाने, युवाओं को नशे से दूर रहने, खेल, शिक्षा एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने तथा परिवार और समाज की भूमिका को मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया गया. साथ ही समाज के सभी वर्गों से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान से जुड़कर इसे जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया गया.

इस अवसर पर बताया गया कि सारण पुलिस जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसके साथ ही विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया जा रहा है, ताकि वे स्वयं भी नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें.

जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं एसएसपी विनीत कुमार ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में प्रशासन के साथ-साथ आम लोगों, विशेषकर युवाओं की सक्रिय भागीदारी बेहद आवश्यक है. सभी के सामूहिक प्रयास से ही स्वस्थ, सुरक्षित और विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है.


विज्ञापन
अयूब राजा

लेखक के बारे में

By अयूब राजा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन