ePaper

Saran News : उदय बोरवणकर ने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक का पदभार संभाला

Updated at : 20 Sep 2025 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
Saran News : उदय बोरवणकर ने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक का पदभार संभाला

उदय बोरवणकर ने शनिवार को पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण किया.

विज्ञापन

छपरा. उदय बोरवणकर ने शनिवार को पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण किया. वे भारतीय रेल प्रबंधन सेवा के वरिष्ठ अधिकारी हैं और 1985 में संघ लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिस रहे हैं. उन्होंने भारतीय रेल यांत्रिक इंजीनियरिंग संस्थान, जमालपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. साथ ही मुंबई से एमबीए, आइआइटी खड़गपुर से इलेक्ट्रॉनिक्स, इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस हैदराबाद व बोक्कोनो स्कूल ऑफ बिजनेस मिलान से बिजनेस मैनेजमेंट तथा ग्राज विश्वविद्यालय ऑस्ट्रिया से सिविल इंजीनियरिंग में प्रशिक्षण प्राप्त किया है. पिछले 35 वर्षों में वे मध्य रेलवे, पश्चिम रेलवे, दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे, पश्चिम मध्य रेलवे, रेलवे बोर्ड और खान मंत्रालय व महा मेट्रो में प्रतिनियुक्ति पर अनेक चुनौतीपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं. बोरवणकर ने हरित ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और गुणवत्ता प्रणाली प्रबंधन में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAH ABID HUSSAIN

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

SHAH ABID HUSSAIN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन