ePaper

saran news. जवान के शहादत दिवस पर दी गयी श्रद्धांजलि

Updated at : 25 Jul 2025 4:57 PM (IST)
विज्ञापन
saran news. जवान के शहादत दिवस पर दी गयी श्रद्धांजलि

प्रखंड के सतजोड़ा गांव के शहीद सीआरपीएफ जवान अवध किशोर सिंह 25 जुलाई 2001 को असम में हुए थे शहीद

विज्ञापन

पानापुर. प्रखंड के सतजोड़ा गांव के शहीद सीआरपीएफ जवान अवध किशोर सिंह की 24वीं पुण्यतिथि पर सीआरपीएफ कैंप मुजफ्फरपुर से पहुंचे जवानों एवं पंचायत के गणमान्य लोगों ने उनके तैलीय चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. बताते चलें कि सीआरपीएफ जवान अवध किशोर सिंह 25 जुलाई 2001 को असम में शहीद हो गये थे. उनकी शहादत दिवस के मौके पर मुजफ्फरपुर कैंप के जवानों द्वारा हर वर्ष श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. मौके पर उपस्थित पूर्व मुखिया प्रतिनिधि नवीन कुमार बबलू ने बताया कि उनकी शहादत पर पूरे गांव के लोग अपने आप को गौरवान्वित महसूस करते हैं .श्रद्धासुमन अर्पित करनेवालों में अमित कुमार सिंह, नवीन कुमार बबलू, नवल किशोर सिंह, आजाद खान, केशव सिंह, दिलीप शर्मा, राजेश सिंह, शिवजी सिंह आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDRASHEKHAR SARAN

लेखक के बारे में

By CHANDRASHEKHAR SARAN

CHANDRASHEKHAR SARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन