Saran News : केंद्रीय विद्यालय की स्टेट टीम ने विद्यालय निर्माण स्थल का किया निरीक्षण

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : केंद्रीय विद्यालय की स्टेट टीम ने विद्यालय निर्माण स्थल का किया निरीक्षण

Saran News : छपरा के केंद्रीय विद्यालय को आखिरकार अपना स्थायी भवन मिलने जा रहा है. केंद्रीय विद्यालय संगठन की राज्य स्तरीय टीम ने सोमवार को सदर अंचल के दहियांवा स्थित प्रस्तावित भूखंड का निरीक्षण किया और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने का आश्वासन दिया.

विज्ञापन

छपरा. छपरा के केंद्रीय विद्यालय को आखिरकार अपना स्थायी भवन मिलने जा रहा है. केंद्रीय विद्यालय संगठन की राज्य स्तरीय टीम ने सोमवार को सदर अंचल के दहियांवा स्थित प्रस्तावित भूखंड का निरीक्षण किया और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने का आश्वासन दिया. हालांकि अभी लीज डीड तैयार नहीं हुआ है, पर अधिकारियों के अनुसार एक महीने के भीतर इसकी स्वीकृति मिलने की संभावना है. इसके बाद निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया जायेगा. निरीक्षण दल में केवीएस की असिस्टेंट कमिश्नर रंजना बर्फाल, सोनपुर केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार, दानापुर के उप-प्राचार्य एनपीएन सिंह, छपरा केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य राधाचरण, अंचलाधिकारी आंचल कुमारी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे. छपरा में केंद्रीय विद्यालय का स्थायी भवन निर्माण जिलाधिकारी अमन समीर के प्रयासों से संभव हो पाया है। उनके प्रस्ताव को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की स्वीकृति प्राप्त हुई. केवल एक रुपये की टोकन मनी पर पांच एकड़ भूमि 30 वर्षों के लिए लीज पर केंद्रीय विद्यालय संगठन को प्रदान की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन