सड़क हादसे में गड़खा के युवक की राजस्थान में मौत, गांव में पसरा मातम
रोते-बिलखते परिजन
Siwan News : गड़खा के रतनपुरा बसंत गांव के सत्येंद्र सिंह की राजस्थान के जयपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई. जानवर को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं.
Saran News : गड़खा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर पंचायत स्थित रतनपुरा बसंत गांव निवासी एक युवक की राजस्थान के जयपुर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. मृतक की पहचान स्व. उदय सिंह के 38 वर्षीय पुत्र सत्येंद्र सिंह के रूप में हुई है. बताया जाता है कि सत्येंद्र सिंह दूसरे प्रदेश में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे और वर्तमान में राजस्थान के जयपुर में रह रहे थे. 22 जुलाई को वह बाइक से अपने एक मित्र से मिलने जा रहे थे. इसी दौरान सड़क पर अचानक आए जानवर को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई.
गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया था भर्ती
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से स्थिति गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. इसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिजन राजस्थान के उदयपुर पहुंचे, जहां शव को अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव लाने की तैयारी की जा रही है.
तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
सत्येंद्र सिंह अपने पीछे पत्नी रिंकू सिंह समेत तीन बच्चों को छोड़ गए हैं. इनमें 15 वर्षीय पुत्री खुशी, 14 वर्षीय पुत्री परी और 13 वर्षीय पुत्र मन्नू कुमार शामिल हैं. बताया जाता है कि मृतक के दो भाइयों की भी पूर्व में सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई और ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं.
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
सत्येंद्र सिंह की मौत के बाद पत्नी रिंकू सिंह सहित सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीण शव के गांव पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं. घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है.
Also Read : Internet Ban : सीवान में अगले आदेश तक इंटरनेट बंद, हिंसा के बाद प्रशासन का फैसला
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए