ग्रामीण एसपी ने ली परेड की सलामी, बेहतर पुलिसिंग के लिए अनुशासन पर दिया जोर
Published by : PRASHANT KUMAR PATNA Updated At : 09 Jan 2026 10:55 PM
पुलिस केंद्र छपरा में शुक्रवार को आयोजित रैतिक परेड एवं बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र का एसपी ग्रामीण द्वारा निरीक्षण किया गया.
छपरा. पुलिस केंद्र छपरा में शुक्रवार को आयोजित रैतिक परेड एवं बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र का एसपी ग्रामीण द्वारा निरीक्षण किया गया. इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली और परेड में शामिल पुलिसकर्मियों के पहनावे, अनुशासन, शारीरिक फिटनेस एवं परेड कौशल का बारीकी से अवलोकन किया. निरीक्षण के क्रम में एसपी ग्रामीण ने प्रशिक्षणरत सिपाहियों के पीटी एवं परेड प्रदर्शन को देखा और उनके समर्पण व अनुशासन की सराहना की. साथ ही परेड के दौरान पायी गयी त्रुटियों के सुधार को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये.एसपी ग्रामीण ने अपने संबोधन में कहा कि बेहतर पुलिसिंग, सुचारु कानून- व्यवस्था और जनता के विश्वास को बनाए रखने के लिए पुलिस बल का शारीरिक रूप से फिट और प्रशिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने प्रशिक्षु सिपाहियों से प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने और उच्च स्तर का अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया. इस अवसर पर परेड में शामिल पुलिसकर्मियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ अपने कौशल का प्रदर्शन किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










